राजेश राठौड़ का PM पर तंज, कहा- 2014 में जो वादा किया उसका दीजिए जवाब

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले ही कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने बड़ा हमला कर दिया है। राजेश राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जब आप पिछले बार आए थे तो बोरिंग रोड में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके आपका स्वागत किया था। आप आज आ रहे हैं तो कल यानी 19 जून को अपराधियों ने आपका स्वागत मंत्री के आवास के सामने फायरिंग करके किया है।

Goal 1 22Scope News

बिहार में अपराधियों का राज है, पूरा सिस्टम फेल है – राजेश राठौड़

राजेश राठौड़ ने कहा कि बिहार में पूरी तरह से अपराधियों का राज है। पूरा का पूरा सिस्टम खत्म हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह बताइए कि आप इस राज्य से कब तक मुक्ति दिलाएंगे, क्योंकि डबल इंजन की सरकार नहीं है ट्रबल सरकार है। राठौड़ ने बड़ा हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आप हमेशा लिए के लिए यहीं रह जाइये। आप एक अणे मार्ग मुख्यमंत्री के आवास या राजभवन में ही रह जाइए। इस बार 2015 से भी बुरी स्थिति भारतीय जनता पार्टी (BJP) की होने वाली है। उन्होंने कहा कि 2014 में जो वादा किया था, वह वादा क्या हुआ बिहार की जनता को बताइए।

कमेटी के गठन होने पर राठौड़ ने कहा- प्रभारी व कांग्रेस अध्यक्ष मामले को देख रहे हैं

कांग्रेस में कमेटी के गठन नहीं होने के सवाल पर राजेश राठौड़ ने कहा कि प्रभारी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मामले को देख रहे हैं। हमारी पूरी की पूरी कांग्रेस पार्टी ‘माई बहन मान सम्मान योजना’ को घर-घर तक पहुंचाएंगे। योजना के साथ-साथ हम लोग लोगों के बीच भी जा रहे हैं। लगातार कांग्रेस पार्टी बिहार में चुनावी वर्ष में सक्रिय कई कार्यक्रम चला रही है। कांग्रेस कमेटी के गठन को लेकर कांग्रेस में काम चल रहा है।

यह भी पढ़े : सिवान में आज PM, 20 दिन में दूसरी बार, 5736 करोड़ की देंगे सौगात

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...