राजेश राठौड़ का नीतीश पर तंज, कहा- क्या NDA का साथ छोड़ेगे या देंगे इस्तीफा

पटना : बजट सत्र से पहले सीएम नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगा है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा। संसद में केंद्र सरकार ने लिखित जवाब दिया है। इसी मामले पर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने बड़ा बयान दिया है। राजेश राठौड़ ने कहा कि नीतीश कुमार इसलिए भाजपा के साथ गए थे कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करके बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलवाएंगे।

नीतीश की बात नरेंद्र मोदी और केंद्र की नेता नहीं सुन रहे हैं

कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि अब जदयू के सांसद रामप्रीत मंडल के सवाल पर भारत सरकार के वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने स्पष्ट कर दिया है कि बिहार विशेष राज्य के दर्जा को प्राप्त करने के लिए क्राइटेरिया नहीं फुलफिल करता है। जिसके कारण आप बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि अपनी नीतीश कुमार को सोचना होगा कि अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला तो वह नरेंद्र मोदी से समर्थन वापस लेंगे या खुद को मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देंगे। उनकी कोई बात न नरेंद्र मोदी सुने न ही उनके करीबी लोग माने।

विशेष राज्य का दर्जा को लेकर विपक्ष हमलावर

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने पर विपक्ष बिहार सरकार और केंद्र सरकार पर हमलावर हो गई है। विपक्ष के तमाम नेताओं का बयानबाजी सामने आने लगा है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी दिल्ली में नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर वह केंद्र सरकार से बिहार के स्पेशल स्टेटस का दर्जा नहीं दिलवा पाएं तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उनको बिहार में बने रहने का कोई हक नहीं है।

यह भी पढ़े : CM Nitish को बड़ा झटका, बिहार को नहीं मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...