Advertisment

2 जुलाई को BJP कार्यसमिति की बैठक, पहुंचेंगे राजनाथ सिंह, दिलीप ने दी जानकारी

पटना : विश्व सहित पूरे देश में आज यानी 21 जून को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। बिहार सहित पटना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। पटना स्थित दानापुर पाटलिपुत्र खेल परिसर और बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायवसवाल और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और बिहार बीजेपी के जनरल सेक्रेटरी भीखूभाई दलसानिया सहित कई नेता व कार्यकर्ताओं ने योगभ्यास किया।

Goal 3 22Scope News

योग करें, निरोग रहें – दिलीप जायसवाल

वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कहा कि योग करें, निरोग रहें। आज 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश कार्यालय में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में सहभागिता कर योगाभ्यास किया। योगाभ्यास के दौरान शारीरिक स्फूर्ति के साथ-साथ मानसिक शांति का भी सुखद अनुभव हुआ। आइए, योग को केवल एक दिन नहीं, बल्कि अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं।

Dilip Jaishwal 1 1 22Scope News

2 जुलाई को होगी बीजेपी कार्यसमिति की बैठक, राजनाथ सिंह होंगे शामिल – दिलीप जायसवाल

दिलीप जायसवाल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आगामी दो जुलाई को बीजेपी कार्यसमिति की बैठक होने वाली है। जिसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे। यह बैठक पटना के ज्ञान भवन में होगा। जिसमें पार्टी के सभी बड़े नेता, सांसद, विधायक, एमएलसी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

यह भी पढ़े : International Yoga Day : सरकार के मंत्री ने भी किया योग, सम्राट ने कहा- इससे शांति, अनुशासन व सकारात्मक ऊर्जा का संचार…

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar Government: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 फरियादियों की सुनवाई,...

पटना में राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 आवेदकों की समस्याओं का निष्पादन किया गया। CM सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के...

Bihar Government: प्रेम की धुन से प्रतिरोध की आवाज तक, ‘मौसिकी’...

डॉ. अमित रंजन के काव्य संग्रह ‘मौसिकी : अहसासों का आसमान’ में प्रेम, पीड़ा, स्त्री अस्मिता, सामाजिक सरोकार और प्रतिरोध की संवेदना दिखाई देती...

Bihar Government: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 फरियादियों की सुनवाई,...

पटना में राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 आवेदकों की समस्याओं का निष्पादन किया गया। CM सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के...