राज्य सभा सांसद महुआ माजी ने लिया शपथ ग्रहण, साझा की तस्वीरें

New Delhi-. झारखंड से राज्यसभा के लिए निर्वाचित झारखंड मुक्ति मोर्चा की डॉक्टर महुआ माजी ने भी आज शपथ ली. इसे लेकर उन्होंने एक ट्वीट भी किया है. ट्वीट में उन्होंने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेते हुए 45 सेकंड का एक वीडियो भी अपलोड किया, पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि आज राज्यसभा में भारत के उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति माननीय वेंकैया नायडू जी, उपसभापति माननीय हरिवंश जी और अन्य सांसदों की उपस्थिति में राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण करने का मुझे सौभाग्य मिला. इसके बाद उन्होंने लिखा है- धन्यवाद, आभार और जोहार.

Mahua maji 2 22Scope News

इसके अलावा उन्होंने एक और ट्वीट किया है जिसमें वह राज्यसभा के कुछ सदस्यों के साथ दिख रही हैं. उन्होंने एक तस्वीर जो शेयर की है वह समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन के साथ है, साथ ही एक अन्य तस्वीर में वह शिवसेना की महिला सांसद प्रियंका चतुर्वेदी के साथ दिख रही हैं. इसके अलावा एक तस्वीर में वह आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद और प्रसिद्ध क्रिकेटर हरभजन सिंह के साथ भी दिख रही हैं.

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...