Advertisment

Ramgarh Crime : बैंक से पैसे लेकर जाने वालो को अपना शिकार बनाने वाले कोढ़ा गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Ramgarh Crime : रामगढ़ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि रामगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम कोठार में महतो पेट्रोल पम्प के पास लाहरबारी स्थित अभिषेक कुमार साव के मकान में कोढ़ा गिरोह के दो सक्रिय सदस्य किराये पर कमरा लेकर रह रहे है और दीपावली के अवसर पर रामगढ़ में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने का योजना बना रहे हैं।

2 6 22Scope News

रामगढ़ एसपी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा कोढ़ा गिरोह के सदस्यों के गिरफ्तारी एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अभिषेक कुमार साव के घर के आस पास छापामारी अभियान चलाया गया।

बिहार के कटिहार जिला के रहने वाले हैं दोनो आरोपी

छापामारी अभियान के दौरान पुलिस बल को देखकर एक व्यक्ति घबरा कर अपने साथी के साथ भागने का प्रयास करने लगा तभी पुलिस बल के द्वारा दोनों व्यक्तियों को पकड़ा गया। पकड़ाये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम मोनु कुमार यादव ग्राम-नयाटोला जिला-कटिहार (बिहार) एवं सोनु कुमार यादव ग्राम-नयाटोला, थाना-कोढ़ा जिला-कटिहार (बिहार) बताया।

3 7 22Scope News

पकड़ाये दोनों व्यक्ति से पूछताछ करने पर पता चला कि गया कि वे मूल रूप से बिहार के कोढ़ा (कटिहार) के रहने वाले है तथा कोढ़ा गिरोह के सक्रिय सदस्य है और ये दोनो विगत एक वर्ष में कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो जिला के कई जगहों पर चैन छिनतई एवं बैंक से पैसा निकासी कर ले जाने वाले व्यक्तियों से रूपयों की छिनतई जैसी घटना को अंजाम दिया है।

Ramgarh Crime : बैंक से पैसे लेकर निकलने वालो से करते थे छिनतई

किराये के कमरा में बैठकर दीपावली के अवसर पर रामगढ़ क्षेत्र में छिनतई की घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे थे। पकड़ाये दोनों व्यक्तियों से आगे सख्ती से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वे लोग रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा आदि क्षेत्रों में जाकर वहां के बैंकों में घुसकर रूपया निकालने वाले लोगों की रेकी करते थे, जो व्यक्ति/महिला अधिक
पैसा निकाल कर जाते थे उसका बैंक से ही मोटर साईकिल से पीछा करते थे और मौका पाते ही पैसा सहित झोला/बैग झपट्टा मार लेते थे।

1 6 22Scope News

इसी दौरान अपने पास रखे अलकुस्सी के पाउडर को उसके शरीर पर फेंक देते थे जिससे उसके शरीर पर गंभीर खुजली होने लगता और वह अपना शरीर खुजलाने में परेशान रहता। जिसके कारण वह न तो हल्ला कर पाता और न ही पीछा कर पाता था। हमलोग अधिकतर वैसें लोगों को अपना शिकार बनाते है जो महिला, बुढ़े एवं कमजोर किस्म के व्यक्ति रहते है। हमलोग मोटर साईकिल बदल-बदल कर घटना को अंजाम देते है।

मोबाईल, अलकुस्सी पाउडर, चोरी की बाइक सहित कई सामान बरामद

हम दोनो कभी हेलमेट लगा कर कभी टोपी पहनकर, कभी मास्क लगाकर तो कभी बिना हेलमेट के पिछले 8 माह में हमलोग 25-30 घटना को अंजाम दे चुके है। छिनतई किये हुए चेन को हमलोग बिहार में जाकर जगह-जगह पर बेच देते है और छिनतई
किया गया रूपया को आपस में बांट लेते है। पकड़ाये दोनों व्यक्तियों के पास से कीपेड मोबाईल, अलकुस्सी पाउडर,
चोरी का मोटरसाईकिल, मास्टर चाभी (मोटर साईकिल चोरी करने में प्रयोग किया जाने वाला) बरामद किया गया।

p0 min 22Scope News

चोरी का मोटरसाईकिल बरामद होने, छिनतई की घटना को अंजाम देने का योजना बनाने के आरोप में दोनों अभि0 को
गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार उक्त दोनों अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। उक्त दोनों अभियुक्त पूर्व में भी छिनतई एवं चोरी के काण्डों में जेल जा चुके हैं।

रामगढ़ से करमजीत सिंह जग्गी की रिपोर्ट—

Jharkhand Chamber Election 2026: झारखंड चैंबर चुनाव का ऐलान, जानिए नामांकन...

Jharkhand Chamber Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव 13 सितंबर 2026 को मारवाड़ी भवन, हरमू रोड में आयोजित...

Dhanbad Railway Employee House Theft: धनबाद में रेलवे कर्मचारी के बंद...

Dhanbad Railway Employee House Theft: धनसार थाना क्षेत्र के यमुना विहार कॉलोनी, बरमसिया फुटबॉल मैदान के समीप रेलवे कर्मचारी के बंद आवास को चोरों...

Chhatabad Bhudhansan: छाताबाद भूधसान पर सियासत तेज, मुआवजा और पुनर्वास की...

Chhatabad Bhudhansan, धनबाद: कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में 7 अगस्त को हुए भूधसान की घटना के बाद प्रभावित परिवारों का आंदोलन लगातार जारी...