Ramgarh: अनियंत्रित होकर पलटी स्कूल बस, दर्जनों बच्चे घायल

रामगढ़ : अनियंत्रित होकर पलटी स्कूल बस– बोकारो (एनएच23) पर रामगढ़ कोर्ट के

ठीक सामने शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई.

इससे बस में सवार दर्जनों बच्चे घायल हो गए.

हालांकि अभी बच्चों को हल्की चोटें आई है.

एक बड़ा हादसा होने से बच गया. बस के पलटते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.

bus accident1 22Scope News

स्थानीय लोग दुर्घटनाग्रस्त बस से किसी तरह से सभी बच्चों को बाहर निकाला. मौके पर ही बस के चालक व खलासी वहां से भाग गया. रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल रामगढ़ की बस में करीब 60 बच्चे सवार थे. लोधमा व छतर से स्कूल बस में बच्चों को लेकर रामगढ़ बाजार समिति के समीप स्थित स्कूल में बच्चों को लाया जा रहा था.

अभिभावकों ने किया हंगामा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस रफ्तार में थी. अचानक कोर्ट के पास बस की पत्ती के टूट जाने के बाद बस पूरी तरह से अनियंत्रित होकर पलट गई. काफी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंचकर हंगामा करने लगे है. अभिभावकों का कहना है कि जो स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है, उसका टायर तक पूरी तरह से जर्जर है. बस काफी पुरानी है. मौके पर स्कूल पहुंचे रामगढ़ थाना पुलिस अभिवावकों को स्कूल प्रबंधन पर कारवाई करने का आश्वासन देते हुए समझाने में लगी है.

रिपोर्ट: मुकेश सिंह

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...