Advertisment

Ranchi Breaking : जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी सहित 6 गिरफ्तार…

Ranchi Breaking : राजधानी रांची के रातू इलाका उस समय दहल गया जब अज्ञात अपराधियों के द्वारा सरेआम जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई वहीं घटना में एक अन्य सहयोगी गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने घटना के महज 12 घंटे के अंदर ही मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Best GPS in Jharkhand

Ranchi Breaking : गोलीबारी में शामिल मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देर रात करीब 12 बजे एक आरोपी कुणाल गोप को गिरफ्तार कर लिया है। कुणाल गोप चकमे बुढ़मू का रहने वाला है। उसकी निशानदेही के आधार पर पुलिस ने अन्य आरोपियों लालमोहन कुमार और बबलू गोप, श्रीचंद प्रजापति विजय महतो और इमरोज अंसारी को भी गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने ही हमले की साजिश रची थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि राजबल्लभ से उसकी कुछ दिन पहले कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में उसने राजबल्लभ को मारने के लिए शूटर भेजे थे, लेकिन गोलीबारी में गलती से रवि साहू मारे गए। पुलिस को मौके से छह खोखे भी मिले हैं। रवि के रिश्तेदारों का कहना है कि उन्होंने हाल ही में हुरहुरी गुटुआ में 12 डिसमिल जमीन खरीदी थी और शनिवार को वहां ईंट गिराई थी।

Jio TRAI Report June 2026: TRAI की नई रिपोर्ट में किस...

Jio TRAI Report June 2026: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) की जून 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टिव मोबाइल सब्सक्राइबर्स (VLR) के मामले...

कंक्रीट के जंगल में खिलेंगी हरियाली की नई उम्मीदें, पटना को...

पटना : राजधानी पटना के प्राकृतिक सौंदर्य को नई पहचान देने के लिए बुडको ने एक महत्वाकांक्षी मेगा प्लान तैयार किया है। इसके तहत...

Dalan Chalkari Village Development: जयराम महतो पहुंचे दलान चलकरी, राशन वितरण...

Dalan Chalkari Village Development: डुमरी ब्लॉक की छछंदो पंचायत में पारसनाथ की तलहटी में बसे डालन चलकारी गाँव में, बुनियादी सुविधाओं की लंबे समय से...