Ranchi : मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का ऐलान-राज्य के हर प्रखंड और हर पंचायत में बनेगा मत्स्य पालन का मॉडल तालाब…

Ranchi : झारखंड सरकार अब मछली पालन को राज्य की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण आत्मनिर्भरता की रीढ़ बनाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित झारखंड मत्स्य महोत्सव में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने राज्य की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना हर प्रखंड और पंचायत में मॉडल तालाबों का निर्माण कराने की है, ताकि मत्स्य पालन को गांव-गांव तक पहुंचाया जा सके।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : 100 करोड़ के शराब घोटाले में बाबूलाल का बड़ा बयान, सीएम हेमंत सोरेन की भूमिका पर उठाए ये गंभीर सवाल… 

Ranchi : नीली क्रांति” की दौड़ में आंध्र प्रदेश से आगे निकलने का लक्ष्य लेकर चल रहा झारखंड

Ranchi : कार्यक्रम में बोलती मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की
Ranchi : कार्यक्रम में बोलती मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

मंत्री ने कहा कि झारखंड अब “नीली क्रांति” की दौड़ में आंध्र प्रदेश से आगे निकलने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। अगले पांच वर्षों में राज्य एक हेक्टेयर में 10 मीट्रिक टन मछली उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित कर रहा है, जबकि वर्तमान में यह आंकड़ा मात्र 3 मीट्रिक टन है। इसके लिए आधुनिक तकनीकों, तालाबों की संख्या में वृद्धि और मौजूदा जल स्रोतों के पुनर्जीवन की योजना पर जोर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Chatra Murder : शादी के बीच में फायरिंग, गोली लगने से युवक की दर्दनाक मौत, बारात में नाचने को… 

कार्यक्रम के दौरान 75 मत्स्यजीवी सहयोग समितियों को 2-2 लाख रुपये की अनुदान राशि दी गई, और कुल 1.5 करोड़ रुपये DBT के माध्यम से ट्रांसफर किए गए। इसके साथ ही मत्स्य कृषकों की सफलता की कहानी पर आधारित एक पुस्तक और योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने वाला न्यूजलेटर भी जारी किया गया।

80 फिश फॉर्म को बीज उत्पादन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा

मंत्री शिल्पी ने ब्लॉक चेन तकनीक की शुरुआत की घोषणा की, जिससे बीज वितरण से लेकर मत्स्य पालन तक की सभी जानकारी डिजिटल रूप से ट्रैक की जा सकेगी। यह तकनीक लाभुकों की पहचान और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में मदद करेगी। उन्होंने बताया कि राज्य के लगभग 80 फिश फॉर्म को बीज उत्पादन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा और पीपीपी मोड पर इनका संचालन किया जा सकता है।

Ranchi : मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया सम्मानित
Ranchi : मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया सम्मानित

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : घर में घुसकर हथियार के बल पर रंगदारी, महिला से छेड़खानी, मामला दर्ज…

बीमा को लेकर मंत्री ने चिंता जताई कि राज्य में 1.7 लाख किसानों का बीमा हुआ है, लेकिन अब तक केवल दो को मुआवजा मिला है। उन्होंने बीमा प्रक्रिया को सरल बनाने और मत्स्य पालकों को इसके प्रति जागरूक करने की बात कही। वहीं, NFDB हैदराबाद के सहयोग से 350 से अधिक किसानों को प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद भेजा जाएगा। विभागीय अधिकारी भी शिफा संस्थान के माध्यम से नई तकनीकों का प्रशिक्षण लेंगे।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Crime : झोपड़ीनुमा मकान में काला काम! मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियारों का जखीरा बरामद… 

मत्स्य पालकों को ₹5 लाख तक बीमा दे सरकार-डॉ. बी.के. बेहरा

NFDB के CEO डॉ. बी.के. बेहरा ने कहा कि राज्य में मत्स्य पालन को संगठित और आधुनिक बनाना समय की जरूरत है। उन्होंने ब्लॉक चेन तकनीक को किसानों और अधिकारियों के बीच एक मजबूत कड़ी बताया। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार मत्स्य पालकों को ₹5 लाख तक बीमा, KCC लोन को ₹5 लाख तक बढ़ाना और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए ₹50 करोड़ तक की वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है।

ये भी पढ़ें- Bokaro : कांग्रेस जिलाध्यक्ष की फिसली जबान, पीएम मोदी पर कर दी ये अभद्र टिप्पणी… 

महोत्सव में कांके विधायक सुरेश बैठा ने छोटे मछलियों की बढ़ती मांग का उल्लेख करते हुए विभाग से उस पर भी फोकस करने की अपील की। कार्यक्रम में विशेष सचिव अबू बक्कर सिद्दीकी ने कहा कि किसानों के फीडबैक के आधार पर कार्य योजना तैयार की जा रही है। इस मौके पर 24 स्टॉल लगाए गए थे, जिनमें मछलियों की विभिन्न प्रजातियों की प्रदर्शनी लगी थी। मत्स्य महोत्सव में अनुकंपा के आधार पर श्रेया को निम्नवर्गीय लिपिक पद पर नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया।

झारखंड मत्स्य महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था और युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक ठोस कदम साबित हो रहा है। राज्य सरकार की स्पष्ट योजना और इच्छाशक्ति से झारखंड जल्द ही मत्स्य पालन के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिल हो सकता है।

जरुर पढ़ें- Bokaro : अवैध विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में… 

जरुर पढ़ें- Pakur : सड़क किनारे युवक का शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… 

जरुर पढ़ें- Giridih Crime : बगोदर में ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, इलाके में दहशत का माहौल… 

जरुर पढ़ें- Khunti : जब तक तोड़ेगा नहीं तबतक छोड़ेगा नहीं! 56 की उम्र में चार बच्चों के पिता ने पास की मैट्रिक परीक्षा…

जरुर पढ़ें- Giridih में ACB की बड़ी कार्रवाई, रोजगार सेवक रिश्वत लेते रंहेहाथ धराया…

Saffrn

Trending News

स्वास्थ्य केंद्र के स्थान को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, संवेदक पर...

Dhanbad:  धनबाद के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत बड़पिछरी पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण विवादों के घेरे में है। ग्रामीणों ने संवेदक पर स्थान...

CCL रेलीगढ़ा कोलयरी से 29 टन कोयला लेकर चला हाईवा, रास्ते...

Jharkhand: CCL अरगड्डा क्षेत्र के रेलीगड़ा कोलयरी में कोयला हेराफेरी करने का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है, इसे लेकर कोलियरी रेली गढ़ा...

मुख्यमंत्री ने की सूचना एवं जन-संपर्क, सिविल विमानन व नगर विकास...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, सिविल विमानन विभाग और नगर विकास एवं आवास...

बंगाल पहुंचे CM Hemant, कहा- हम भी ममता दीदी की इस...

Bengal: बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने में अब बहुत ज्यादा समय नहीं बचे हैं।ऐसे में चुनाव प्रचार जोरों पर हैं और...

मुख्यमंत्री ने की कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय भवन में वाचनालय विकसित...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय पटना के परिसर में स्थापित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img