Missing Twins Case: मां की डांट के बाद घर से निकले 12 साल के जुड़वां भाई लापता, तलाश में जुटी पुलिस

रांची के धुर्वा क्षेत्र से 12 वर्षीय जुड़वां भाई अर्जुन और करण शर्मा बुधवार दोपहर से लापता हैं। परिवार और पुलिस बच्चों की तलाश में जुटे हैं।


Missing Twins Case राचीः रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित शालीमार बाजार इलाके से 12 वर्षीय जुड़वां भाई अर्जुन शर्मा और करण शर्मा बुधवार दोपहर से लापता हैं। बच्चों के अचानक गायब होने से परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल है। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं, वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

मां की डांट के बाद घर से निकले थे दोनों बच्चे

परिजनों के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब दो बजे दोनों बच्चे घर पर थे। इसी दौरान पैसे निकालने को लेकर उनकी मां ने उन्हें डांटा था। इसके कुछ समय बाद दोनों भाई बिना किसी को बताए घर से निकल गए। जब देर शाम तक वे वापस नहीं लौटे तो परिवार ने अपने स्तर पर खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।

इसके बाद गुरुवार को धुर्वा थाना में दोनों बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

2 1 22Scope News


Key Highlights

  • धुर्वा के शालीमार बाजार क्षेत्र से दो जुड़वां भाई लापता।

  • अर्जुन शर्मा और करण शर्मा की उम्र 12 वर्ष है।

  • पैसे निकालने को लेकर मां की डांट के बाद घर से निकले थे।

  • परिवार ने धुर्वा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

  • बच्चों को आखिरी बार हटिया रेलवे स्टेशन के पास देखे जाने की सूचना।


Missing Twins Case:हटिया रेलवे स्टेशन के पास देखे जाने की सूचना

परिवार को मिली जानकारी के अनुसार, किसी व्यक्ति ने दोनों बच्चों को हटिया रेलवे स्टेशन के आसपास देखने की बात कही है। हालांकि पुलिस इस सूचना की पुष्टि करने में जुटी है। मामले में अपहरण की आशंका को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और रेलवे स्टेशन सहित अन्य संभावित स्थानों पर बच्चों की तलाश कर रही है।

Missing Twins Case:परिवार ने लोगों से की मदद की अपील

बच्चों के पिता विकास शर्मा चारपहिया वाहन चालक हैं। परिवार शालीमार बाजार स्थित सामुदायिक शौचालय के पास रहता है। अर्जुन और करण के अलावा परिवार में 13 वर्षीय बहन पूजा शर्मा भी है।

मां डॉली देवी ने बताया कि दोनों बच्चों को पैसे निकालने पर डांटा गया था, जिसके बाद वे घर से चले गए। परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को बच्चों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत धुर्वा थाना या पुलिस से संपर्क करें।

Missing Twins Case:पुलिस ने जारी किया संपर्क नंबर

पुलिस ने बच्चों के संबंध में कोई भी सूचना मिलने पर धुर्वा थाना के मोबाइल नंबर 9431706166 पर जानकारी देने की अपील की है।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...