Ranchi Missing Kids Case: जगन्नाथपुर से भाई-बहन लापता, CCTV फुटेज से जांच तेज

 रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से 10 वर्षीय रौशनी कुमारी और 6 वर्षीय युवांश कुमार लापता हो गए हैं। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर बच्चों की तलाश में जुटी है।


Ranchi Missing Kids Case रांची: राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से एक बार फिर बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया है। सेक्टर-1 पटेल नगर, पानी टंकी के समीप रहने वाले चिंरजीव कुमार महतो की 10 वर्षीय बेटी रौशनी कुमारी और 6 वर्षीय बेटा युवांश कुमार सोमवार दोपहर से गायब हैं। मामले को लेकर मंगलवार को थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है।

Ranchi Missing Kids Case: घर के बाहर खेल रहे थे बच्चे, फिर नहीं लौटे

लापता बच्चों के पिता चिंरजीव कुमार महतो ने बताया कि वे सुधा डेयरी में काम करते हैं, जबकि उनकी पत्नी सब्जी बेचने का काम करती हैं। बेटी रौशनी कुमारी पास के गायत्री मंदिर परिसर स्थित स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती है और युवांश कुमार केजी-1 का छात्र है। दोनों भाई-बहन साथ ही स्कूल जाते थे।

गर्मी की छुट्टियों के कारण बच्चे इन दिनों घर पर ही थे। सोमवार को तीनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। काफी देर तक बाहर रहने पर उनकी मां ने बच्चों को डांटते हुए घर के अंदर आने को कहा। इसके बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे सबसे छोटा बेटा लिखित कुमार घर लौट आया, लेकिन रौशनी और युवांश वापस नहीं आए।

शाम तक बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिवार की चिंता बढ़ गई। इसके बाद परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने आसपास के कई इलाकों में खोजबीन की, लेकिन दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला।


Key Highlights

  • जगन्नाथपुर से 10 वर्षीय रौशनी और 6 वर्षीय युवांश लापता

  • घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हुए दोनों बच्चे

  • पुलिस को CCTV फुटेज में एक स्थान पर दिखे बच्चे

  • इसी महीने रांची से तीन बच्चों के गायब होने के मामले

  • इलाके में बढ़ी दहशत, परिजन परेशान


Ranchi Missing Kids Case: मंदिरों और मैदानों में भी हुई तलाश

परिवार ने बच्चों की तलाश में पंचमुखी मंदिर, जगन्नाथपुर मंदिर, शहीद मैदान समेत आसपास के कई स्थानों पर खोज अभियान चलाया। बावजूद इसके बच्चों का कोई पता नहीं चल सका।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि एक स्थान पर दोनों बच्चे कैमरे में दिखाई दिए हैं। इसके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Ranchi Missing Kids Case:रांची में लगातार सामने आ रहे बच्चों के लापता होने के मामले

राजधानी में हाल के दिनों में बच्चों के लापता होने की घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं। इसी महीने 9 मई को सदर थाना क्षेत्र के खोरहाटोली इलाके से डेढ़ साल की अदिति पांडेय लापता हो गई थी। घटना के 18 दिन बाद भी बच्ची का कोई पता नहीं चल सका है।

वहीं बरियातू रोड स्थित पंचवटी पुरम निवासी अश्विन आनंद भी पिछले तीन दिनों से लापता बताया जा रहा है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।

इसके अलावा जनवरी महीने में भी जगन्नाथपुर क्षेत्र से अंश और अंशिका नामक दो बच्चे गायब हुए थे, जिन्हें 12 दिन बाद रामगढ़ से बरामद किया गया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है।

 

बिहार विधानसभा Live : ‘बिहार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026’ पारित

पटना : बिहार विधानसभा के पांच दिन के मॉनसून सत्र का आज तीसरा दिन है। पहले दो दिन में सरकार ने ऑनलाइन जुए पर...

NRHM Jorapokhar Scam: 17 हजार की नौकरी, करोड़ों की संपत्ति! एनआरएचएम...

NRHM Jorapokhar Scam: नेशनल रूरल हेल्थ मिशन (NRHM) के जोड़ापोखर घोटाले के सिलसिले में पहले से जेल में बंद आरोपी प्रमोद कुमार सिंह की...

Sweta Singh Student Dialogue Program: छात्रों के समर्थन में उतरी कांग्रेस,...

Sweta Singh Student Dialogue Program: बोकारो से कांग्रेस विधायक स्वेता सिंह ने बुधवार को धनबाद सर्किट हाउस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र...