Ranchi : यात्रीगण कृप्या ध्यान दें, भारी बारिश के कारण ये ट्रेनें रहेंगी रद्द…

Ranchi : झारखंड में लगातार हो रही बारिश का असर रेल सेवाओं पर भी पड़ने लगा है। चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत टाटानगर रेलवे यार्ड में भारी जलजमाव के कारण रेल परिचालन प्रभावित हो गया है। इसी के चलते रांची रेल मंडल से चलने वाली कुछ ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन किया गया है, जबकि एक ट्रेन को रद्द कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Gumla Murder : मुर्गा खरीदने के लिए ₹200 नहीं देने पर बहनोई ने साले की पत्नी को टांगी से काटकर उतारा मौत के घाट… 

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 68085 टाटानगर–बरकाकाना पैसेंजर (वाया मूरी) को 19 जून 2025 की यात्रा अगली तिथि के लिए रद्द कर दिया गया है। यह ट्रेन यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण लोकल सेवा मानी जाती है, और इसके रद्द होने से कई यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Cabinet की अहम बैठक कल, कई प्रस्तावों पर लग सकता है मुहर… 

Ranchi : इंटरसिटी ट्रेन के मार्ग में भी बदलाव

वहीं, एक प्रमुख इंटरसिटी ट्रेन के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। हावड़ा–रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22891) जो 19 जून को अपने निर्धारित मार्ग खड़गपुर–टाटानगर–पुरुलिया–झालिदा के माध्यम से चलने वाली थी, अब परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। यह ट्रेन अब खड़गपुर–मेदिनीपुर–आद्रा–जमुनियाटांड़–राजाबेरा–कोटशिला होते हुए रांची पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें- Gumla : बकरियां चुराकर बन रहा था ‘मालामाल’, एक बकरी चोर गिरफ्तार…

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपने ट्रेन की स्थिति की पुष्टि रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन के माध्यम से जरूर कर लें। मौसम की स्थिति और जल निकासी की स्थिति पर नजर रखी जा रही है, ताकि जल्द से जल्द सामान्य परिचालन बहाल किया जा सके।

नीरज आर्या की रिपोर्ट–

भी जरुर पढ़ें–

Breaking : झारखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 19 जून को बंद रहेंगे रांची के सभी स्कूल-डीसी का आदेश… 

Garhwa Murder : गढ़वा में भी सोनम कांड, पति को चिकन में जहर देकर मार डाला… 

Dhanbad : सीबीआई ने बीसीसीएल क्लर्क और सीएमपीएफ के सेक्शन क्लर्क को 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा 

Palamu ACB की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नावा बाजार सीओ घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार… 

Ramgarh : दो ट्रकों में भीषण टक्कर के बाद भड़का आग का शोला, जिंदा जलकर चालक की दर्दनाक मौत… 

Breaking : शराब घोटाले में एसीबी की फिर बड़ी कार्रवाई, उत्पाद विभाग के दफ्तरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी… 

Breaking : 20 जून को झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकता है मुहर… 

Breaking : जेएसएससी सीजीएल रिजल्ट प्रकाशन पर रोक बरकरार, हाईकोर्ट ने कहा… 

Jharkhand University Recruitment: JPSC से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर रोक, अब...

झारखंड सरकार ने JPSC के माध्यम से विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। अब नियुक्तियां...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: झारखंड में पारा शिक्षकों के लिए...

झारखंड में पारा शिक्षकों के लिए सहायक आचार्य के 7,299 पदों पर भर्ती निकली। JSSC ने भर्ती का विज्ञापन जारी किया। 31 जुलाई से...

Ranchi Theft Case: अशोक नगर करोड़ों की चोरी का मास्टरमाइंड सीतामढ़ी...

रांची के अशोक नगर में कारोबारी अखिलेश पांडेय के घर करोड़ों की चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता। मुख्य आरोपी सीतामढ़ी का इरफान,...