Ranchi Police Action: JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के X हैंडल की जांच शुरू, यूजर की पहचान के लिए भेजा नोटिस

रांची पुलिस ने JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के X हैंडल की जांच शुरू की है। एक्स कॉर्प को नोटिस भेजकर अकाउंट संचालक की जानकारी मांगी गई है।


Ranchi Police Action रांची: रांची पुलिस ने जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के एक्स हैंडल की जांच शुरू कर दी है। साइबर थाना ने एक्स कॉर्प के लीगल सेल को नोटिस भेजकर हैंडल संचालित करने वाले यूजर की पहचान और अकाउंट से जुड़ी विस्तृत जानकारी मांगी है। पुलिस के अनुसार, हैंडल से राज्य सरकार के खिलाफ कथित तौर पर झूठी, भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित की जा रही थीं।

Ranchi Police Action: कोतवाली थाना में दर्ज है मामला

पुलिस के मुताबिक, संबंधित एक्स हैंडल से लगातार ऐसे पोस्ट किए गए, जिनसे सरकार की छवि धूमिल करने और सार्वजनिक शांति प्रभावित करने का प्रयास किए जाने का आरोप है। इस मामले में कोतवाली थाना में कांड संख्या 183/2026 दर्ज किया गया है।

साइबर थाना की ओर से एक्स कॉर्प को भेजे गए नोटिस में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 94 और आइटी एक्ट की धारा 69 का हवाला दिया गया है। प्राथमिकी में भारतीय न्याय संहिता की धारा 353, 196 और 356 के साथ आइटी एक्ट की धारा 67 के तहत आरोप लगाए गए हैं।


Key Highlights

  • रांची पुलिस ने JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के X हैंडल की जांच शुरू की।

  • साइबर थाना ने एक्स कॉर्प के लीगल सेल को नोटिस भेजा।

  • अकाउंट संचालक का नाम, पता, मोबाइल और आइपी एड्रेस समेत जानकारी मांगी गई।

  • कोतवाली थाना में कांड संख्या 183/2026 दर्ज है।

  • पुलिस ने लोगों से बिना सत्यापन सोशल मीडिया पोस्ट साझा नहीं करने की अपील की।


Ranchi Police Action: एक्स कॉर्प से मांगी गई अकाउंट की विस्तृत जानकारी

पुलिस ने एक्स कॉर्प से यूजर का नाम, पता, मोबाइल नंबर, वैकल्पिक ईमेल आइडी, आइपी एड्रेस और आइएमइआइ नंबर समेत अन्य जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। पुलिस सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट और उनकी गतिविधियों की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि एक्स कॉर्प से जानकारी मिलने के बाद अकाउंट संचालक की पहचान की जाएगी। इसके बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ranchi Police Action: पुलिस ने भ्रामक सूचनाओं को लेकर किया अलर्ट

रांची पुलिस ने आम लोगों से सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी खबर, वीडियो, संदेश या सूचना पर बिना सत्यापन के विश्वास नहीं करने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से ऐसी सामग्री को आगे साझा नहीं करने का भी अनुरोध किया है।

पुलिस के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर झूठी और भ्रामक सूचनाएं प्रसारित कर लोगों को उकसाने का प्रयास कर रहे हैं। इससे समाज में अशांति, तनाव और वैमनस्य की स्थिति पैदा हो सकती है। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध या भड़काऊ सामग्री मिलने पर उसे वायरल करने के बजाय पुलिस या प्रशासन को इसकी सूचना दें और केवल सत्यापित जानकारी पर भरोसा करें।

 

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...