Advertisment

Ranchi YouTuber Murder: सुंदरगढ़ में युवा यूट्यूबर शिवधन लोहार का अपहरण कर हत्या, लूट के बाद नहर में फेंका शव

रांची के युवा यूट्यूबर शिवधन लोहार की ओडिशा के सुंदरगढ़ में अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। लूटपाट के बाद शव नहर में फेंका गया। भागते समय मुख्य आरोपी की सड़क हादसे में मौत हो गई।


Ranchi YouTuber Murder रांची: रांची निवासी युवा यूट्यूबर शिवधन लोहार की ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में अपहरण के बाद निर्मम हत्या कर दी गई। बदमाशों ने पहले उनका अपहरण किया, फिर चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी और शव को डुडुका रेलवे ओवरब्रिज के पास नहर में फेंक दिया। वारदात के बाद आरोपी उनकी कार, मोबाइल और पर्स लूटकर फरार हो गए।

Ranchi YouTuber Murder: रिश्तेदार को अस्पताल में भर्ती कर लौट रहे थे शिवधन

जानकारी के अनुसार, रविवार रात शिवधन लोहार अपने एक रिश्तेदार को सुंदरगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के बाद अपनी कार से रांची लौट रहे थे। उनके साथ दूसरी कार में उनका दोस्त अनमोल नायक भी था। रात करीब 12 बजे सबडेगा इलाके में तीन बदमाशों ने दोनों वाहनों को रोककर लूटपाट का प्रयास किया। अनमोल नायक वहां से किसी तरह बचकर निकल गया, लेकिन पीछे आ रहे शिवधन को बदमाशों ने रोककर अगवा कर लिया।


Key Highlights:

  • रांची के यूट्यूबर शिवधन लोहार की सुंदरगढ़ में हत्या।

  • अपहरण के बाद चाकू से हमला कर शव नहर में फेंका गया।

  • कार, मोबाइल और पर्स लूटकर फरार हो रहे थे आरोपी।

  • सड़क दुर्घटना में मुख्य आरोपी की मौके पर मौत।

  • पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लिया, जांच जारी।


Ranchi YouTuber Murder: 80 किलोमीटर दूर ले जाकर की हत्या

पुलिस के अनुसार आरोपी शिवधन को करीब 80 किलोमीटर दूर हेमगिर थाना क्षेत्र के डुडुका इलाके में ले गए। वहां चाकू से हत्या करने के बाद शव को रेलवे ओवरब्रिज के पास स्थित नहर में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी उनकी कार, मोबाइल फोन और पर्स लेकर कोल कॉरिडोर के रास्ते फरार हो गए।

Ranchi YouTuber Murder: भागते समय हादसा, मुख्य आरोपी की मौत

फरारी के दौरान भष्मा थाना क्षेत्र के पास आरोपियों की कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में मुख्य आरोपी शुवेंदु शेखर माझी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी भूमेश्वर बेहरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल आरोपी का इलाज राउरकेला के एक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है।

Ranchi YouTuber Murder: पुलिस ने बरामद किए अहम साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही सुंदरगढ़ की पुलिस अधीक्षक अमृत पाल कौर, सदर एसडीपीओ और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू, मृतक का पर्स और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस वारदात में अन्य लोगों की संलिप्तता तो नहीं थी। मामले की विस्तृत जांच जारी है।


Highlights

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...