रांची की बेटी का शव मुजफ्फरपुर में फंदे से लटका मिला, ससुर की पिटाई

रांची: मुजफ्फरपुर के पंकज मार्केट के समीप मकान में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका हुआ आरती कुमारी (28) का शव मिला.

घटना के दौरान फंदे से उतार कर उसे मायके वाले जिंदा होने की आस में  निजी अस्पताल मेे ले गये जहां चिकित्यकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया. आरती मूल रूप से रांची पुलिस लाइन के समीप रहनेवाली थी और वर्तमान में उसके परिवार वाले मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर अनुपम कॉलोनी में रहते है.

आरती की मौत के बाद उसके मायके वाले शव लेकर उसके ससुराल लौटे. ससुरालवालों पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाकर हंगामा किया. सूचना पर नगर थाने की पुलिस टीम पहुंची. इतने में आक्रोशित मायके वालों ने मृतका के ससुर दीपनारायण प्रसाद की जमकर पिटाई कर दी. पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया.

मृतका की मां प्रमिला देवी के प्रारंभिक बयान पर आरती के पति धीरू दीप गुप्ता, ससुर व देवर को पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले आयी है. उनका बयान दर्ज किया जा रहा है. इसी के आधार पर पुलिस आगे की कर्रवाई करेगी.

घटना को लेकर आरती की बहन ने बताया कि शुक्रवार को बहन की सास ने सूचना दी कि आरती ने कमरा को अंदर से बंद कर लिया है.

जब वे लोग पहुंचे तो बहन मृत पड़ी थी. उसके गले पर काला निशान था. प्रमिला देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी आरती की शादी 12 साल पहले धीरू दीप गुप्ता से हुई थी.

बेटी को दहेज को लेर प्रताड़ित किया जा रहा है. उसकी बेटी को दो संतान हैं. एक लड़का केजी में पढ़ता है और बेटी चौथी कक्षा की छात्रा है.

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...

Hemant Soren News: मां के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन CM...

Hemant Soren News, रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी माता रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन शुक्रवार को जरूरी सरकारी...

Deoghar Robbery: JMM नेता के घर हथियारबंद डकैती, 10 लाख तक...

Deoghar Robbery: झारखंड के देवघर में गुरुवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता ओंकारनाथ बर्णवाल के घर डकैती की वारदात को...