SNMMCH का कारनामा, संडे का हवाला दे थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे को भर्ती लेने से किया इंकार

धनबाद : पीएमसीएच का नाम बदल कर SNMMCH हो गया, लेकिन कार्य संस्कृति नहीं बदली. कुछ ऐसा ही नजारा रविवार को देखने को मिला जहां थैलेसीमिया पीड़ित एक बच्ची को रविवार होने का हवाला देते हुए अस्पताल के इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सकों ने भर्ती करने से इनकार कर दिया. उसके बाद परिजनों ने स्थानीय समाजसेवी अंकित राजगढ़िया से मदद मांगी और अंकित की चिकित्सकों से तीखी बहस हुई तब जाकर बच्ची को भर्ती लिया गया.

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे का हीमोग्लोबिन का स्तर 9 पॉइंट से नीचे नहीं जाना चाहिए इसे बनाए रखने की जिम्मेवारी स्वास्थ्य विभाग की है. लेकिन दुहा टांड से आई उक्त बच्ची का हीमोग्लोबिन 4.2 पहुंच चुका था, बावजूद अस्पताल में मौजूद जूनियर डॉक्टर और ओपीडी भर्ती लेने से आनाकानी कर रहे थे. पूरे मामले में राजगढ़िया ने अस्पताल प्रबंधन एवं स्वास्थ्य विभाग से लापरवाह चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Ramgarh Ganja Smuggling: रामगढ़ में गांजा तस्करी का खुलासा, 22 किलो...

Ramgarh Ganja Smuggling: रामगढ़ पुलिस ने अवैध गांजा की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सुभाष...

Purnima Sahu Sawan Mahotsav: सावन के गीतों पर महिलाओं संग झूमीं...

Purnima Sahu Sawan Mahotsav: सावन के पावन महीने में आयोजित एक सावन महोत्सव के दौरान जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू महिलाओं के साथ...

PMCH NMCH New Registration Counter: PMCH में शुरू हुआ खास रजिस्ट्रेशन...

PMCH NMCH New Registration Counter: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुगम बनाने की दिशा में राजधानी पटना के प्रमुख अस्पतालों में नई सुविधाएं...