रिलायंस ने लॅान्च किया किफायती कीपैड स्मार्टफोन, सस्ते दर पर दमदार फीचर्स उपलब्ध

नई दिल्ली: रिलायंस जियो ने काई-ओएस पर आधारित 4जी कीपैड स्मार्टफोन ‘जियोफोन प्राइमा’ को लॉन्च कर दिया है। कीपैड स्मार्टफोन का यह एक किफायती और एडवांस वर्जन है, जिसे कंपनी ने 2599 रू में बाजार में उतारा है। यूट्यूब, फेसबुक, व्हाट्सएप, गूगल वॉयस असिस्टेंट जैसी तमाम सुविधाएं अब जियोफोन प्राइमा में बस एक क्लिक पर उपलब्ध होंगी।

जियो ने अपने नए कीपैड स्मार्टफोन के लुक और डिजाइन पर काफी काम किया है। जियोफोन प्राइमा का डिजाइन अब काफी बोल्ड और प्रीमियम लगता है। 2.4 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन शानदार रिजल्ट देती है। यह स्मार्टफोन 1800mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है।

वीडियो कॉलिंग और फोटोग्राफी के लिए मोबाइल के दोनों तरफ डिजिटल कैमरे दिए गए हैं। मोबाइल के पिछले हिस्से में फ्लैश लाइट भी मिलेगी। स्मार्टफोन जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सावन जैसी प्रीमियम डिजिटल सर्विस से लैस है। जियो-पे के जरिए यूपीआई भुगतान भी किया जा सकता है।

किफायती कीपैड स्मार्टफोन – 2599 रू में ‘जियोफोन प्राइमा’ लॉन्च

रिलायंस ने लॅान्च किया किफायती कीपैड स्मार्टफोन

• 2.4 इंच का डिस्प्ले स्क्रीन और 1800mAh की दमदार बैटरी।
• 23 भाषाओं में कर सकता है काम।
• रिटेल स्टोर्स के अलावा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे रिलायंस डिजिटल.इन, जियोमार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स और अमेज़ॅन पर बिक्री के लिए उपलब्ध।

जियो प्राइमा 23 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। चमकदार रंगों में आने वाले इस स्मार्टफोन को प्रमुख रिटेल स्टोर्स के अलावा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे रिलायंस डिजिटल.इन, जियोमार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स और अमेज़ॅन से भी खरीदा जा सकता है।

कंपनी का मानना है कि जियोफोन प्राइमा केवल एक मोबाइल नहीं, एक स्टाइल है। यह उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो किफायती दामों पर 4जी की ताकत से लैस, सोशल प्लेटफॉर्म्स से जुड़ा हुआ और एक शक्तिशाली मोबाइल चाहते हैं।

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...