मोटोरोला भी लाया जियो के स्टैंडअलोन नेटवर्क पर चलने वाले 5जी स्मार्टफोन

वनप्लस, शाओमी और रेडमी जैसी कंपनियां पहले ही कर चुके हैं घोषणा

5जी के 11 से 13 बैंड को सपोर्ट करेंगे मोटोरोला के स्मार्टफोन्स

नई दिल्ली : वनप्लस, शाओमी और रेडमी के बाद अब मोटोरोला ने भी जियो के स्टैंडअलोन 5जी नेटवर्क

पर चलने वाले 5जी स्मार्टफोन्स की पूरी रेंज बाजार में उतार दी है. मोटोरोला और जियो की यह साझेदारी

इसलिए भी खास है कि मोटोरोला दुनिया में 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली पहली कंपनी है.

प्रीमियम, मिड और बजट सेगमेंट में ब्रांड के पास 5G स्मार्टफोन्स की बड़ी रेंज है.

motorola1 22Scope News

स्मार्टफोन में एडवांस हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर

रिलायंस जियो के ट्रू 5जी स्टैंडअलोन नेटवर्क पर काम करने वाले मोटोरोला 5जी स्मार्टफोन्स में

शामिल हैं- मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा, मोटोरोला एज 30 फ्यूजन, मोटोरोला एज 30, मोटो जी82 5जी,

मोटोरोला एज 30 प्रो, मोटो जी71 5जी, मोटो जी51 5जी, मोटोरोला एज 20, मोटोरोला एज 20 फ्यूजन.

पोर्टफोलियो में मोटो G62 जैसे किफायती 5जी स्मार्टफोन शामिल हैं. जो एडवांस हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के साथ आते हैं.

jio true 22Scope News

रिलायंस जियो के साथ मोटोरोला की साझेदारी

मोटोरोला एशिया पैसिफ़िक के कार्यकारी निदेशक, प्रशांत मणि ने कहा, “मोटोरोला स्मार्टफोन की रेंज बेहद व्यापक,

असाधारण रूप से विश्वसनीय और हाई स्पीड 5G एक्सपीरियंस देने वाली है. भारतीय उपभोक्ताओं को ट्रू 5जी

प्रदान करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं. 5जी के 13-बैंड्स पर काम करने वाले हमारे 5जी स्मार्टफोन्स पोर्टफोलियों

में विभिन्न कीमतों के स्मार्टफोन शामिल हैं. हम लाखों भारतीय उपभोक्ताओं तक जियो के अत्याधुनिक ‘ट्रू 5जी’

को ले जाने के विजन के साथ रिलायंस जियो के साथ साझेदारी कर खुश हैं.”

ट्रू 5जी डिवाइस इकोसिस्टम को और मिलेगी मजबूती- सुनील दत्त

साझेदारी पर बोलते हुए रिलायंस जियो के प्रेसिडेंट, सुनील दत्त ने कहा, “हम भारत में मोटोरोला के साथ

साझेदारी करके खुश हैं, इससे ट्रू 5जी डिवाइस इकोसिस्टम को और मजबूती मिलेगी. 5जी स्मार्टफोन

की ताकत का अहसास केवल जियो जैसे ट्रू 5G नेटवर्क पर ही किया जा सकता है. यह अपनी तरह का

सबसे उन्नत नेटवर्क है. मोटोरोला एडवांस 5G सुविधाओं के साथ आता है और भारत में अधिकांश 5G बैंड्स

पर काम करता है. मोटोरोला स्मार्टफोन्स की क्षमता, जियो ट्रू 5जी नेटवर्क पर ही पूरी तरह उभर कर सामने आएगी.”

मोटोरोला 5जी उपकरणों का उपयोग करने वाले सभी जियो यूजर्स को ‘जियो वेलकम ऑफर’ के तहत

अनलिमिटेड 5जी इंटरनेट डेटा और 1जीबीपीसएस तक की स्पीड मिलेगी.

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...

Ranchi Crime: पति या बेटे की मौत का डर दिखाकर महिलाओं...

रांची में महिलाओं को पति या बेटे की जान का खतरा बताकर जेवर ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। पूजा के नाम पर गहने उतरवाकर...