Ranchi : झारखंड के सरायकेला ज़िले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसे लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए आरोप लगाया है कि सरायकेला की एक युवती का जबरन धर्म परिवर्तन कर पश्चिम बंगाल में विवाह कराया गया है।
ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : बेखौफ अपराधी! पति की आंखों में पट्टी बांधकर पत्नी से दुष्कर्म में दो धराए, लूटपाट के बाद…

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : मौत की डैम! धुर्वा डैम में फिर डूबा युवक, तलाश में जुटी पुलिस…
मरांडी के अनुसार, युवती इंटरमीडिएट की छात्रा है और उसकी उम्र 19 वर्ष बताई जा रही है, हालांकि उन्होंने उसकी उम्र को लेकर संदेह भी व्यक्त किया है। आरोप है कि जिस युवक से विवाह कराया गया, वह तस्लीम नामक व्यक्ति है, जो पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता है।
ये भी पढ़ें- Jamtara Crime : अंधेरी रात में दुधारू गाय को स्कॉर्पियो में लादकर चलते बने, CCTV में कैद…
Religious Conversion : समर स्पेशल हॉली डे और शॉपिंग फेस्टिवल आते ही संज्ञान लें सीएम
बाबूलाल मरांडी ने इस पूरे मामले को झारखंड में बढ़ते धर्मांतरण के प्रयासों से जोड़ा है और राज्य सरकार पर आरोप लगाया है कि वह ऐसी घटनाओं को रोकने में विफल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि उन्हें “समर स्पेशल हॉली डे और शॉपिंग फेस्टिवल” से लौटने के बाद इस संवेदनशील मुद्दे पर तत्काल संज्ञान लेना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Maiyan Samman Yojna को लेकर बड़ी अपडेट, अब नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर…
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की गहराई से जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। मरांडी की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर भी यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है और कई यूजर्स इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फिलहाल स्थानीय प्रशासन की ओर से जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
Highlights


















