Commercial Advertisment

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए झारखंड के पांच किसान उत्पादक संगठनों के प्रतिनिधियों को मिला आमंत्रण

रांची: देशभर से 1800 लोगों को नई दिल्ली में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है, इनमें गांवों के सरपंच, शिक्षक, नर्स, किसान, मछुआरे, सेंट्रल विस्टा परियोजना, अमृत सरोवर, हर-घर जल और अन्य जैसे प्रमुख कार्यक्रमों में काम करने वाले लोग शामिल है।

इस वर्ष नई दिल्ली में लाल किले पर आयोजित होने वाला स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभर से विशेष आमंत्रित लोगों की उपस्थिति में मनाया जाएगा। देशभर से 1800 लोगों को राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले समारोह के लिए आमंत्रित किया जा चुका है।

जिन्हें आमंत्रित किया गया है वे प्रधानमंत्री द्वारा ध्वजारोहण समारोह के साक्षी बनेंगे और राष्ट्र के नाम उनके संबंधोन को सुनेंगे। इनमें वाइब्रेंट गांवों के सरपंच, शिक्षक, नर्स, किसान, मछुआरे, सेंट्रल विस्टा परियोजना, अमृत सरोवर, हर-घर जल और अन्य जैसे प्रमुख कार्यक्रमों में काम करने वाले लोग शामिल हैं।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने झारखंड से पांच किसान उत्पादक संगठनों के प्रतिनिधियों को उनके जीवनसाथी के साथ 15 अगस्त को होने वाले ऐतिहासिक झंडोतोलन समारोह का साक्षी बनने के लिए नई दिल्ली विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है।

देश के विभिन्न वगों के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रित करना सरकार की जन भागीदारी के दृष्टिकोण को दिखाता है।

देशभर से किसान उत्पादक संगठनों के लगभग 511 प्रतिनिधियों में से झारखंड के पांच लोगों को नई दिल्ली आमंत्रित किया गया है। झारखंड के कांके प्रखंड के जयपुर पंचायत के किसान श्री राजेन्द्र महतो पत्नी के साथ नई दिल्ली जाने के लिए काफी उत्साहित हैं।

उनका कहना है कि ऐसे तो वे दिल्ली कई बार गए हैं, लेकिन पत्नी के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर जाना काफी सम्मान की बात है। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री जी को करीब से सुनने का मौका मिलेगा, इससे खुशी की बात और क्या हो सकती है। मुझ जैसा साधारण व्यक्ति भी इस विशेष खातिरदारी का हकदार बना इसके लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का दिल से धन्यवाद करता हूं।

वहीं दूसरे किसान उत्पादक संगठन के प्रतिनिधि लापुंग ग्राम निवासी श्री अजय साहू भी विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची में शामिल हैं। उनसे जब दिल्ली जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बारिश में अभी खेत तैयार कर रहा हूं और दिल्ली जाने को लेकर काफी उत्साहित हूं। बहुत पहले एक बार दिल्ली गया था।

देहात का आदमी दिल्ली से बड़े शहर में जाएगा तो काफी कुछ सीखने को मिलेगा। लाल किला आज तक नहीं देखा है। मेरे लिए काफी गर्व की बात है कि पहली बार इसे देखूंगा भी और प्रधानमंत्री को सामने से सुनने का भी मौका मिलेगा।

Sahibganj JTET 2026 Exam: साहिबगंज में JTET-2026 परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, डीसी...

Sahibganj JTET 2026 Exam: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए साहिबगंज जिला प्रशासन पूरी...

JTET 2026 Giridih Exam: गिरिडीह में JTET-2026 की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न,...

JTET 2026 Giridih Exam: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 रविवार को गिरिडीह जिले में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए...

Beltron Employees Protest: भभुआ में बेल्ट्रॉन कर्मियों का शक्ति प्रदर्शन, राज्य...

Beltron Employees Protest: बिहार में बेल्ट्रॉन के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में काम कर रहे कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर रविवार को...