गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस की धूम, DM ने तैयारियों का लिया जायजा

पटना : पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के तहत परेड का फाइनल रिहर्सल किया गया। इस अवसर पर राजधानी पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है। रिहर्सल में विभिन्न सुरक्षा बलों की 20 टुकड़ियां और 15 विभाग की झांकी भाग ले रही है। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सुबह नौ बजे ध्वजारोहण करेंगे।

समारोह के दौरान गांधी मैदान और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। करीब 500 पुलिस बल तैनात रहेंगे। साथ ही 20 मजिस्ट्रेट भी निगरानी करेंगे। आपातकालीन स्थितियों के लिए चार एम्बुलेंस, प्रत्येक में एक डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ मैदान के चारों ओर मौजूद रहेंगे। इसके अतिरिक्त, पीएमसीएच को भी अलर्ट पर रखा गया है। गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस की तैयारी जोरो पर, DM ने लिया जायजा

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Koderma Court Chief Justice Visit: कोडरमा पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य...

Koderma Court Chief Justice Visit: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक शनिवार को कोडरमा व्यवहार न्यायालय पहुंचे। यहां उन्होंने न्यायालय परिसर...

L Khiangte Bail Rejected: JPSC फर्जीवाड़ा मामले में एल खियांग्ते को...

L Khiangte Bail Rejected, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में गिरफ्तार आयोग के पूर्व...

Giridih Teacher Day Celebration 2026: गिरिडीह में शिक्षक दिवस पर गुरुजनों...

Giridih Teacher Day Celebration 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर गिरिडीह जिले में शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं...