Advertisement
Advertisement

सृजन घोटाले में किंगपीन मनोरमा देवी के करीबी सेवानिवृत लेखा परीक्षक गिरफ्तार

पटना : बिहार के बहुचर्चित सृजन घोटाला मामले में सीबीआई ने किंगपीन मनोरमा देवी के करीबी मुख्य आरोपी सतीश कुमार झा को दिल्ली के पास गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार की सुबह सीबीआई की टीम ने उन्हें एक निजी मकान से दबोच लिया। वह 2022 से फरार चल रहे थे। बुधवार को उन्हें पटना लाकर सीबीआई के विशेष कोर्ट में प्रस्तुत करने की संभावना है। हांलांकि, सीबीआई ने अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।

आपको बता दें कि सतीश कुमार झा की तलाश में सीबीआई की टीम कई बार अनेक स्थानों पर छापेमारी कर चुकी है। उन पर सरकारी खाते से लाखों रुपए सृजन के खाते में ट्रांसफर कराने में अहम भूमिका निभाने का आरोप है। इसके बदले उन्हें मोटी रकम बतौर घूस मिलती थी। सृजन एक सहकारिता समिति थी। इसकी जांच और ऑडिट रिपोर्ट समेत अन्य कई स्तर पर मदद करने में थी इनकी भूमिका बेहद अहम रही थी। सहरसा के चैनपुर निवासी सतीश कुमार झा (सेवानिवृत लेखा परीक्षक) घोटाले के खुलासे के समय सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अनुमंडल अंकेक्षण पदाधिकारी थे।

यह भी पढ़े : सृजन घोटाला : फरार आरोपी रजनी प्रिया साहिबाबाद से गिरफ्तार, भागने की फिराक में थी तभी CBI ने धर दबोचा

यह भी देखें :

 

Commercial Advertisment

Chhath Puja 2026: पटना के छठ घाटों पर भीड़ हटने तक...

पटना में छठ पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। घाटों पर भीड़ हटने तक मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 16 नवंबर...

Ranchi NIA Investigation: RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले में विदेशी...

रांची के RSS प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की NIA जांच में विदेशी हैंडलर, ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप से संदिग्ध फंडिंग के...

Jharkhand SIR: 18 साल के युवाओं को वोटर लिस्ट में नाम...

Jharkhand SIR के तहत 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवा वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने WhatsApp नंबर...