निगरानी की कार्रवाई, रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी व दलाल गिरफ्तार

सासाराम : खबर रोहतास जिला के बिक्रमगंज से है। जहां दावथ के अंचल कार्यालय से निगरानी विभाग की टीम ने एक राजस्व कर्मचारी कन्हैया कुमार और एक दलाल सुनील कुमार सिंह को 18 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि दावथ के रहने वाले बिट्टू कुमार नामक एक व्यक्ति से 40 डिसमिल जमीन के दाखिल खारिज करने के नाम पर पिछले तीन महीना से उसे दौड़ाया जा रहा था। निगरानी डीएसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है।

Goal 2 22Scope News

पीड़ित ने कहा – अंचलाधिकारी के द्वारा भी कई बार दौड़ाने के बावजूद काम नहीं किया गया

पीड़ित बिट्टू कुमार ने कहा कि अंचलाधिकारी के द्वारा भी कई बार दौड़ाने के बावजूद काम नहीं किया गया। बाद में राजस्व कर्मी कन्हैया कुमार ने 40 डिसमिल जमीन के दाखिल खारिज के लिए 18 हजार रुपया की मांग की। उसके बाद पीड़ित व्यक्ति निगरानी के संपर्क में गया एवं आज निगरानी ने 18 हजार रुपए रिश्वत लेते राजस्व कर्मी कन्हैया कुमार और उसके एक दलाल सुनील सिंह को रंगे हाथ पकड़ लिया।

यह भी पढ़े : भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई का ब्योरा

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Hazaribagh Encounter: हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़,...

हजारीबाग के डाटोखुर्द में राहुल दुबे गैंग के अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में दीप नारायण भगत और राहुल कुमार...

बाबा हरिहरनाथ मंदिर जाना होगा आसान? पटना-सोनपुर के बीच रोपवे का...

पटना: बिहार में पर्यटन को नई पहचान देने के लिए राज्य सरकार रोपवे नेटवर्क के विस्तार की तैयारी कर रही है। धार्मिक, ऐतिहासिक और...

गिरिडीह में दो साल पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम? ससुर और...

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में दोहरे हत्याकांड से इलाके में दहशत फैल गई है। पचंबा थाना क्षेत्र की रानीखावा पंचायत के मंडल टोला...