तेजस्वी यादव के निर्देश पर राज्य के पांच जिलों में राजद महिला विंग को करेगा मजबूत

मूंगेरः राजद की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ उर्मिला ठाकुर एकदिवसीय बैठक में शामिल हुईं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने बैठक में महिला विंग को पंचायत से ले बूथ स्तर तक और मजबूत बनाने पर जोर दिया।

जिला राजद महिला प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक में महिला प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और प्रदेश अध्यक्ष जगदा सिंह के निर्देश पर राज्य के 5 जिलों में महिला संगठन को और सशक्त तथा मजबूत बनाने को लेकर बैठक की जा रही है। उन्होंने मोदी सरकार और राज्य की नीतीश सरकार पर महिलाओं के प्रति पक्षपात का रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार में महिलाएं जब अपने हक के लिये सड़कों पर उतरती है तो उसे पुलिसिया तंत्र से दबाने का काम किया जाता है, नीतीश सरकार के द्वारा लाठी चलवाया जाता है। ऐसे में राजद महिला विंग की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वह महिलाओं को और सशक्त मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करे।

रिपोर्ट-अख्तर खान

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...