Advertisement
Advertisement

CM के दिल्ली दौरा पर RJD का हमला, जदयू ने पूछा ’20 वर्षों के शासनकाल में…’

CM के दिल्ली दौरा पर RJD का हमला, जदयू ने पूछा '20 वर्षों के शासनकाल में...'

Google पर 22Scope चुनें

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को दिल्ली जा रहे हैं। नीतीश कुमार के दिल्ली दौरा को लेकर राजद ने सवाल उठाया और कहा कि कहीं ऐसा न हो कि भाजपा मुख्यमंत्री को शिष्टमंडल में शामिल कर दिल्ली में ही न बैठा दे। CM की दिल्ली यात्रा पर राजद के सवाल उठाये जाने पर जदयू ने पलटवार करते हुए बकवास बताया है। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि विपक्ष के बकवास बातों का जवाब नहीं दिया जा सकता है।

घोषणा के बाद कैबिनेट से योजना मंजूर भी करवा रहे हैं CM

मुख्यमंत्री लगातार बिहार में प्रगति यात्रा कर रहे हैं और विकास की योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। इसके साथ ही वे जिलों में जरूरत के अनुसार विकास के काम की घोषणा भी कर रहे हैं। CM के दिमाग में सिर्फ बिहार के जनता की विकास की बातें ही चलती है। CM बिहार के सभी जिलों में जा रहे हैं और विकास के कामों के लिए जोर भी दे रहे हैं। वे जिलों में जा कर लोगों की मांग पर विकास कार्यों की जब घोषणा करते हैं तो फिर कैबिनेट में मंजूरी दिलवा कर राशि आवंटित भी करवा रहे हैं।

20 वर्षों में नहीं लगा कर्फ्यू

तेजस्वी यादव के सोशल मीडिया पोस्ट में नीतीश कुमार का हाथ खून से सना दिखाने के मामले में संजय झा ने कहा कि बिहार के CM नीतीश कुमार के कार्यकाल में पिछले 20 वर्षों में एक दिन भी कर्फ्यू नहीं लगा है। बिहार की जनता लॉ एंड ऑर्डर देख रही है। जब भी कोई घटना घटती है तो उस पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करती है। नीतीश कुमार के कार्यकाल के दौरान एक भी अपराधी को संरक्षण नहीं दिया गया बल्कि सभी पर कार्रवाई की जाती है।

अभिनेता Sushant Singh Rajput को मिलेगा न्याय! सुनवाई मामले में पिता ने कहा…

दुनिया में हर जगह आपराधिक घटनाएं होती है लेकिन बिहार में आपराधिक घटनाओं पर कार्रवाई भी होती है। तेजस्वी बताएं कि उनके माता पिता के कार्यकाल में लॉ एंड ऑर्डर की क्या हालत थी। उनके माता पिता के शासनकाल में मुख्यमंत्री आवास से डील होती थी यह बात उनके परिवार के लोग खुद बता रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    अभिनेता Sushant Singh Rajput को मिलेगा न्याय! सुनवाई मामले में पिता ने कहा…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

RK Sinha Shraddha Karma: आरके सिन्हा के श्राद्धकर्म में पहुंचे मुख्यमंत्री...

RK Sinha Shraddha Karma, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को जनसंघ एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय डॉ. रविन्द्र किशोर...

Reliance RCPL Bihar Investment: बिहार में 100 एकड़ पर बनेगा रिलायंस...

Reliance RCPL Bihar Investment, पटना: बिहार के औद्योगिक विकास को बड़ी मजबूती मिलने जा रही है। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) राज्य में करीब...

Bihar KYP Digital Mitra Yojana: बिहार की डिजिटल मित्र योजना में...

Bihar KYP Digital Mitra Yojana, पटना: बिहार में कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) के तहत डिजिटल मित्र योजना से जुड़ने के इच्छुक केंद्र संचालकों के...