Road Accident : मांडर में दर्दनाक सड़क हादसा, घटनास्थल पर ही दो की मौत, दो रिम्स रेफर…

रांचीः राजधानी रांची के मांडर में एक दर्दनाक सड़क हादसा (Road Accident) हुआ है जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोगों को गंभीर चोट आई है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं एक व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।

Road Accident : शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे सभी

घटना मांडर थाना क्षेत्र के हातमा जंगल के पास का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पता चला है कि एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए कार में सवार होकर चार लोग जा रहे थे। इसी दौरान हातमा जंगल के पास तेज गति में होने के कारण कार पर ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनार पेड़ से कार जा टकरायी।

ये भी पढ़ें- Ranchi : मैक्लुस्कीगंज में आदमी को जिंदा जलाने मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, इसलिए हुई थी… 

घटना इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार के आगे का पूरा हिस्सा टूट गया है। इस घटना में दो लोगों की घनटास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को बुढ़मू सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, पर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।

Hemant Soren Bargai Land Case: बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन...

Hemant Soren Bargai Land Case: बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ विशेष PMLA...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026: जैक 9वीं और 11वीं...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026, रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी...

ED Raid GST Fraud: बोगस बिलिंग और फर्जी कंपनियों का नेटवर्क!...

ED Raid GST Fraud, : सैकड़ों करोड़ रुपये के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई...