Advertisment

सड़क बनी तालाब, ग्रामीण परेशान

कई महीनों से सड़कों पर गंदा पानी, प्रशासन मौन

गोड्डा : मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के घनकुडिया पंचायत के छोटी घनकुडिया गांव में बीते कई वर्षों से सड़क पर जलजमाव से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी की डर से आस-पास के घर के लोगों को बीमारी होने का भी डर सता रहा है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद प्रशासन के कानों तक जू तक नहीं रेंगा और इसकी ओर कोई ध्यान तक नहीं दिया जिसका कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। ग्राम पंचायत धनकुड़िया गांव मैं लोग नाली निर्माण कराने के लंबे समय से गुहार लगा रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनने को तैयार नहीं है अब हाल यह है कि उनके घरों के सामने गंदा पानी भरा रहता है। कई वर्षों का यह समस्या बना हुआ है गंदा पानी कई वर्षों से सड़क पर जल जमाव होने के कारण बीमारियों का प्रकोप बढ़ने का डर सताने लगा है। सड़क पर जलजमाव की समस्याओं को लेकर पूर्व में कई बार अफसरों को अवगत कराया गया था प्रखंड के पूर्व सीईओ प्रखंड के पूर्व विकास पदाधिकारी को वो भी सड़क पर जलजमाव मामले को लेकर पूर्व में अफसरों को अवगत करवाया गया था। उसके बावजूद भी उनकी समस्याओं की तरफ किसी ने ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा।

टूटा बिजली पोल रखकर निकल रहे ग्रामीण

अभी हालात यह है कि सड़क पर पानी भरा होने से लोगों को टूटा हुआ बिजली का पोल रखकर उनके सहारे निकलना पड़ रहा है खास बात यह है कि जिस रास्ते पर कई वर्षों से गंदा पानी का जलजमाव भरा हुआ है। उसी के बगल में एक आंगनवाड़ी केंद्र जलजमाव के कारण खासकर आंगनबाड़ी और स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे को विशेष रूप से परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने वरीय पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि इस नाले का निर्माण जल्द कराया जाए जिससे कि आने जाने वाले बच्चों व ग्रामीणों को परेशानी ना हो

रिपोर्ट : प्रिंस

Anjana Kumari Wushu Championship: ग्रामीण झारखंड से जॉर्जिया तक पहुंची अंजना...

Anjana Kumari Wushu Championship: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) द्वारा समर्थित युवा एथलीट अंजना कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए...

Ramdas Soren Statue Jamshedpur: खडंगाझाड़ में लगेगी रामदास सोरेन की आदमकद...

Ramdas Soren Statue Jamshedpur: टेल्को स्थित खडंगाझाड़ झंडा चौक में पूर्व मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय रामदास सोरेन की पहली पुण्यतिथि के...

Ranchi Van Mahotsav 2026: विधानसभा परिसर में 77वां वन महोत्सव, CM...

Ranchi Van Mahotsav 2026: विधानसभा परिसर में मंगलवार को 77वां वन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री, विधायक और अधिकारियों...