Rohtas: दान के पैसे के लिए मंदिर परिसर में ही पुजारियों के बीच जमकर चली लाठियां

भलुनी भवानी देवी मंदिर परिसर बना अखाड़ा

रोहतास : जिले के दिनारा के प्रसिद्ध भलुनी धाम देवी मंदिर परिसर उस समय रण क्षेत्र में बदल गया,

जब पुजारियों के दो पक्ष आपस में भिड़ गया. इस दौरान जमकर लाठियां भांजी गई.

लाठियां चलने के दौरान श्रद्धालु डर से सहमे रहे.

जिसका रोहतास जिला में वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

फिर भी दिनारा थाना के पुलिस मामले से अनजान है.

लोगों कि मानें तो दिनारा थाना की पुलिस कि इस मामले रफा दफा करने में जुटी हुई है.

पुलिस ने मीडिया से पूछे सवाल

दिनारा थानाध्यक्ष रौशन कुमार से इस मामले पर पूछे जाने पर उन्होंने पत्रकारों से ही सवाल खड़ा कर दिया कि यह वीडियो किस तिथि की है. तब एफआईआर की जानकारी दी जाएगी यानी दिनारा थाना क्षेत्र में किसी प्रकार की घटना दुर्घटना पर अब पत्रकार थानाध्यक्ष को समय तिथि बताएंगे तब एफआईआर की जानकारी दिए जाएंगे. बता दें कि दिनारा थाना क्षेत्र के वायरल वीडियो की पुष्टि न्यूज 22 स्कोप नहीं कर रहा है.

marpit1 22Scope News

एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला

वहीं किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुजारियों के बीच लाठी-डंडे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक पुजारी दूसरे पुजारी पर लाठी-डंडों से प्रहार करते हुए दिख रहे हैं. वहीं दूसरे लोग भी लाठियों से एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला कर रहे हैं. चूंकि इस वायरल वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते हैं, लेकिन जानकार बताते हैं कि यह वायरल वीडियो पिछले दिन का ही है. जब मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी. उसी दौरान चढ़ावा के पैसे को लेकर पुजारियों के दो गुट आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी-डंडों से प्रहार भी शुरू कर दिया.

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

बाद में पूजा करने आए भक्तों तथा स्थानीय दुकानदारों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ. पुजारियों के लाठी-डंडों से मारपीट करने का वीडियो इलाके में वायरल हो रहा है. जिसकी हम पुष्टि नहीं करते हैं. हालांकि दिनारा थाना क्षेत्र के सबसे बड़े इस धाम स्थल पर पुलिस की मौजूदगी नहीं होना कई सवाल खड़ा करता है।

रिपोर्ट: दयानंद

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...