Rohtas पुलिस ने कई मामलों में फरार कुख्यात को दबोचा

रोहतास: रोहतास पुलिस (Rohtas Police) ने एक कुख्यात अपराधी को छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कुख्यात के ऊपर कई मामले दर्ज हैं। मामले में रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी राहुल उपाध्याय भोला यादव गैंग का सदस्य था और उसके विरुद्ध Rohtas के नासरीगंज थाना समेत सासाराम नगर, कछवा, बघेला समेत कई थानों में लूट, रंगदारी, फायरिंग समेत अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं।

दक्षिण बिहार में Pragati Yatra में सीएम ने की घोषणा, कैबिनेट ने दी 30 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति

उन्होंने बताया कि जनवरी महीने में कुख्यात ने नाबालिग को आगे कर बालू घाट के कार्यालय एम में लूटपाट की थी। इसी मामले में छानबीन करते हुए पुलिस ने कई नाबालिग को पकड़ा था जिसने पूछताछ में बताया कि राहुल उपाध्याय ही मास्टरमाइंड है। इसी मामले में छानबीन करते हुए नासरीगंज थाना की पुलिस ने छापेमारी कर कुख्यात को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार कुख्यात से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    BJP कोर कमिटी की बैठक शुरू, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ इन बातों पर हो सकती है चर्चा

Rohtas से सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Patna Free Eye Checkup Camp: पटना की राम नगरी कॉलोनी में...

Patna Free Eye Checkup Camp, पटना: राम नगरी कॉलोनी सेक्टर-2 में रविवार को आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में करीब 200 लोगों ने हिस्सा...

FJCCI Election 2026: झारखंड चैंबर चुनाव में बढ़ा मतदान का उत्साह,...

FJCCI Election 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) के चुनाव को लेकर रविवार को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन...

Bihar Education 2451 Assistant Professors: Oxford जाएंगे बिहार के 100 प्रोफेसर!...

Bihar Education 2451 Assistant Professors, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के विस्तार को लेकर राज्य सरकार की ओर से नई पहल की जानकारी दी...