चुनाव से पहले ट्रांसफर-पोस्टिंग का दौर जारी, 11 IAS का तबादला

पटना : बिहार की राजनीति और प्रशासनिक हलचलों के बीच राज्य सरकार ने एक बार फिर बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, बिहार में 11 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। बिहार सरकार की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इनमें कई जिलों में नए अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) के तौर पर पदस्थापन किया गया है। चुनावी साल में यह फेरबदल बेहद अहम माना जा रहा है। पूर्णिया के उप विकास आयुक्त चंद्रिमा अत्री को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में ओएसडी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Goal 7 22Scope News

गरिमा लोहिया को पालीगंज का SDO बनाया गया है

वहीं गरिमा लोहिया को पालीगंज का एसडीओ बनाया गया है। तुषार कुमार को मुजफ्फरपुर पूर्वी के अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है। बताया जा रहा है कि व्यवसायिक पाठ्यक्रम प्रशिक्षण पेज-2 की समाप्ति के बाद 25 जुलाई 2025 को 2023 बैच के इन आईएएस अधिकारियों को अकादमी से विरमित किया गया था। इसके बाद ये सभी सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देकर वेटिंग फॉर पोस्टिंग थे। अब इन्हें विभिन्न अनुमंडलों में एसडीओ व अन्य जगहों पर पदस्थापित किया गया है।

चुनावी साल में बड़ा संकेत

बिहार में 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में आईएएस अधिकारियों का यह फेरबदल चुनावी दृष्टिकोण से भी अहम माना जा रहा है। आमतौर पर चुनाव से पहले प्रशासनिक स्तर पर बड़े पैमाने पर तबादले किए जाते हैं, ताकि निष्पक्षता बनी रहे और कामकाज में तेजी आए। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि यह तबादला सरकार की उस नीति का हिस्सा है जिसमें जमीनी स्तर पर प्रशासन को मजबूत किया जा सके। खासकर ग्रामीण इलाकों में, जहां अनुमंडल पदाधिकारी ही सरकार की योजनाओं को लागू करने और कानून-व्यवस्था संभालने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।

जिलों में बढ़ेगी सक्रियता

आपको बता दें कि नए अनुमंडल पदाधिकारियों के आने से कई जिलों में प्रशासनिक कामकाज की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है। युवा अधिकारियों को मौके पर उतारकर सरकार विकास परियोजनाओं की मॉनिटरिंग और लोक शिकायत निवारण की प्रक्रिया को और तेज करना चाहती है। सरकार कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहती है।

ट्रांसफर-पोस्टिंग : किसको कहां मिली पोस्टिंग

1. अनिरुद्ध पांडेय- एसडीओ, मोहनिया

2. कृतिका मिश्रा- एसडीओ, पकड़ी दयाल पूर्वी चंपारण

3. आकांक्षा आनंद- अनुमंडल का अनुमंडल पदाधिकारी, बारसोई, कटिहार

4. प्रद्युम्न सिंह यादव- अनुमंडल पदाधिकारी, गोगरी, खगड़िया

5. अंजली शर्मा- विशेष कार्य पदाधिकारी, समाज कल्याण विभाग

6. रोहित कर्दम- अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा

7. शिप्रा विजय कुमार चौधरी- विशेष कार्य पदाधिकारी, शिक्षा विभाग

8. नेहा कुमारी- विशेष कार्य पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग

यह भी पढ़े : बिहार सचिवालय सेवा के 23 अधिकारियों का तबादला, 2 IAS बने अपर सचिव

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...

Baghmara News: शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मुहर्रम अखाड़ा, प्रशासन ने...

Baghmara News: धनबाद ज़िले के बाघमारा इलाके में मुहर्रम का त्योहार पारंपरिक उत्साह, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुआ। बाघमारा, कटरास और...