Advertisment

अंग्रेजों से भी खतरनाक है आरएसएस-भाजपा- इरफान अंसारी

जामताड़ाः विधायक इरफान अंसारी ने झारखंड और देश की दुर्दशा के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है. जमशेदपुर पहुंचे इरफान अंसारी ने कहा कि महंगाई-महंगाई चिल्लाने वाली भाजपा के राज्य में महंगाई अपने चरम पर है.

इरफान अंसारी ने कहा कि मोदी सरकार की सभी योजनाएं पूरी तरह विफल है, भाजपा-आरएसएस देश में सांप्रदायिकता जिम्मेवार ठहराते हुए कहा कि देश में सांप्रदायिकता की खेती की जा रही है. आरएसएस-भाजपा पर साधते हुए कहा कि आरएसएस-भाजपा अंग्रेजों से भी खतरनाक है, अंग्रेज कोड़ा से मारता था, लेकिन भाजपा पेट पर लात मारती है.

मंहगाई के सवाल पर कहा कि झारखंड में महिलाएं पहले लकड़ी और कोयले से खाना पकाती थी, लेकिन उन्हे गैस की लत लगा कर गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि कर दी गई. अब महिलाएं घर की अनाज बेच कर चुल्हा जला रही है. पिछले 18 साल तक झारखंड की गद्दी पर काबिज भाजपा ने आदिवासी और मूलवासियों की जमीन लूटने का काम किया.

विधायक इरफान अंसारी ने राज्य के बेलगाम अधिकारियों पर भी हमला किया और कहा कि बेलगाम अधिकारियों के कारण राज्य का विकास रुक गया है. उन्होंने अधिकारियों से अपने हद में रहकर सरकार की विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने और जनता को उसका लाभ दिलाने की नसीहत दी, साथ ही  कहा कि हेमंत सरकार में राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसर है. रिपोर्टः लाला जुबीन

आरएसएस का प्रशिक्षण राष्ट्रसेवा और जब मुस्लिम करे तो दंगाई?-जगदानंद सिंह

Bihar Har Ghar Bijli: हर घर बिजली पहुंचाने वाला पहला राज्य...

Bihar Har Ghar Bijli: सिमरी बख्तियारपुर में बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में...

Jagannath Mishra Statue: सुपौल में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. डॉ. जगन्नाथ मिश्र...

Jagannath Mishra Statue: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को सुपौल के बलुआ पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-04 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय...

Mithilesh Yadav Murder Case: बीयर के पेमेंट पर विवाद से हत्या...

Mithilesh Yadav Murder Case: गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र में राजनीतिक पार्टी से जुड़े नेता मिथलेश यादव उर्फ छोटी यादव की हत्या के मामले...