आरएसएस का प्रशिक्षण राष्ट्रसेवा और जब मुस्लिम करे तो दंगाई?-जगदानंद सिंह

Patna-  राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि जब आरएसएस शारीरिक प्रशिक्षण करता है,

तब वह इसे राष्ट्र की सेवा कहता है, लेकिन जब इसी प्रकार का शारीरिक प्रशिक्षण मुस्लिम संगठनों की ओर से किया जाता है,

तब बड़ी ही चालाकी से उसे राष्ट्रविरोधी और दंगाई बता दिया जाता है.

जगदानंद सिंह ने कहा कि एक पुलिस का अधिकारी जो अशोक चक्र धारण करता है,

वह कहता है कि पकड़े गये लोगों के द्वारा आरएसएस की तरह शारीरिक प्रशिक्षण दिया जा रहा था.

वह दोनों को एक ही समान मान रहा है, तब इन्हे चिढ़ होने लगती है, जब जनता आरएसएस को प्रतिबंधित करने की बात करती है,

तब ये कहने लगते हैं कि आरएसएस राष्ट्र सेवा का कार्य करती है.

लेकिन वही काम मुस्लिमों की ओर से किया जाय तो इसे दंगायी कहा जाता है,

दाढ़ी वाले, नमाजे पढ़ने वालों को पकड़ा जाता है, दावा किया जाता है कि वे पाकिस्तान बात कर  रहे थें,

सवाल यह है कि देश के बंटवारे के समय उनके परिजन पाकिस्तान गयें, तब क्या उनका अपने परिजनों से बात करना देशद्रोह हो गया.

हर दाढ़ी वाले और नमाजी को आंतकी तो नहीं कहा जा सकता

जगदानंद सिंह ने कहा कि पकड़े गये लोगों को अभी आंतकवादी कहना उचित नहीं है,

अभी उनके खिलाफ आरोप साबित नहीं हुआ है, सिर्फ शारीरिक प्रशिक्षण का संचालन करने

के कारण उन्हे आंतकवादी नहीं कहा जा सकता. पाकिस्तान में बात करना राष्ट्रद्रोह नहीं है.

सच्चाई है कि जब-जब भी भारत की सुरक्षा के लिए खतरा बने पाकिस्तानी एजेंटों को पकड़ा गया है,

वह सभी आरएसएस के लोग ही निकले हैं.

जगदानंद सिंह ने कहा पकड़े गये लोग आंतकवादी है या नहीं यह फैसला कोर्ट करेगी,

इनके द्वारा तो जुबैर को भी पकड़ा गया , क्योंकि वह इनकी सच्चाई को सामने ला रहा था,

लेकिन क्या हुआ, आज कोर्ट से उसे जमानत मिल गयी, कल इनके साथ भी यही हो सकता है,

हर दाढ़ी वाले और  नमाजी को आंतकी तो नहीं कहा जा सकता.  

रिपोर्ट- शक्ति    

Saffrn

Trending News

Khunti Tragedy : तोरपा में तालाब में डूबने से 3 बच्चों...

खूंटी के तोरपा में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत, दो सगे भाई भी शामिल, गांव में पसरा मातम।Khunti Tragedy...

Jharkhand Kerosene Scheme: LPG Crisis के बीच हर राशन कार्डधारक को...

झारखंड में एलपीजी की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा फैसला, हर राशन कार्डधारक को मिलेगा 1 लीटर केरोसिन, पीडीएस से होगा वितरण।Jharkhand Kerosene...

Jharkhand Homeguard Case: Pakur में Inspector पर Corruption और Misconduct के...

 झारखंड होमगार्ड में बड़ा विवाद, पाकुड़ के इंस्पेक्टर प्रकाश रंजन पर रिश्वत मांगने और अमानवीय व्यवहार के आरोप, डीआईजी ने जारी किया शो-कॉज नोटिस।Jharkhand...

Ranchi Railway Update: Lohardaga Route पर नई MEMU Train का प्रस्ताव,...

 रांची-लोहरदगा रेलखंड पर बढ़ती भीड़ के बीच नई मेमू ट्रेन का प्रस्ताव, मंजूरी मिलते ही पांचवां फेरा शुरू, रेलवे ने दी जानकारी।Ranchi Railway Update...

Jharkhand Cricket Controversy: U-19 Tournament में ‘External Players’ पर बवाल, उम्र...

 झारखंड अंडर-19 क्रिकेट में बाहरी खिलाड़ियों की एंट्री से विवाद, पश्चिम सिंहभूम टीम में बंगाल के खिलाड़ियों को शामिल करने पर नियमों और उम्र...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img