सम्राट चौधरी का नीतीश कुमार पर तंज, कहा- मेमोरी लॉस CM कहां से बनेंगे PM

सम्राट चौधरी का नीतीश कुमार पर तंज, कहा- मेमोरी लॉस CM कहां से बनेंगे PM

गया : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी सम्राट चौधरी ने आज किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया पहुंचे थे, जहां गया जिले में विभिन्न जगहों पर कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया। सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। साथ ही एनडीए में शामिल होने की अटकलों पर भी विराम लगा दिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार मेमोरी लॉस सीएम है और मेमोरी लॉस सीएम भला पीएम कहां से बन सकते हैं। जो बातें वे कहते हैं, वह तो उन्हें याद नहीं रहती। अब जनता के सामने मुख्यमंत्री गृह मंत्री को खोजने में लगे हुए हैं। इसलिए वह पीएम बनने के लायक नहीं है। दरअसल, सम्राट चौधरी

आपको बता दें कि बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के गया आगमन पर ज्ञान नगरी गया नगर निगम के पूर्व प्रत्याशी सह भाजपा नेता संजय रविदास ने बाईपास पर उनके आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया। सैकड़ों समर्थकों के साथ हुए ढोल बाजे के साथ नारा लगाते हुए प्रदेश प्रभारी सम्राट चौधरी को माला पहनाया गया। उसके बाद सम्राट चौधरी उनके साथ ही सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित सभा में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। भाजपा नेता रौनक सेठ, अनिल सोनी, धर्मेंद्र रविदास और मुकेश पटेल अन्य शामिल थे।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

India West Indies T20: रांची पहुंचेंगी दोनों टीमें, JSCA स्टेडियम में...

 भारत और वेस्टइंडीज की टी20 टीमें आज रांची पहुंचेंगी। 8 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास और 9 अक्टूबर को शाम 7 बजे मुकाबला...

Jharkhand CGL Paper Leak: पैसे देकर पास हुआ था दीपक, साले...

 झारखंड CGL-2023 पेपर लीक मामले में CID ने कोर्ट में जांच रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में दीपक कुमार पर पैसे देकर सहायक प्रशाखा पदाधिकारी...

Ranchi Crime: प्रेमिका की संदिग्ध मौत मामले में नेहाल वर्मा को...

रांची के अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में खुशबू कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद प्रेमी नेहाल वर्मा को कोर्ट से जमानत नहीं...