रांची: मोहन भागवत आज देर शाम बोकारो पहुंचने वाले है. बोकारो प्रवास के दौरान भागवत सरस्वती विद्या मंदिर, सेक्टर 03 सी में आयोजित आरएसएस के स्वयंसेवकों के विकास वर्ग में शामिल होकर प्रबोधन देंगे.
जानकारी के अनुसार, आरएसएस प्रमुख भागवत तीन दिन तक बोकारो प्रवास पर रहेंगे. उत्तर पूर्व क्षेत्र के स्वयंसेवकों के लिए 20 दिनों का यह वर्ग सेक्टर 03 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित है.
इसी में झारखंड के स्वयंसेवकों के लिए संघ शिक्षा वर्ग 11 जून से शुरू हुआ है. दोनों प्रशिक्षण वर्गों का समापन 26 जून की शाम को होगा. स्वयंसेवकों के कार्य में गुणात्मक विकास करने के लिए प्रतिवर्ष लगने वाले इन प्रशिक्षण वर्ग में उन स्वयंसेवक ने भाग लिया, जिन्हें पिछले दो वर्ष से संघ का कोई दायित्व मिला है.



















