Sapphire School: विनय महतो हत्याकांड

हाईकोर्ट ने दिया आदेश CBI करेगी की जांच

रांची : छात्र विनय महतो हत्याकांड मामले की जांच अब सीबीआई करेगी.

जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया है.

इस संबंध में विनय महतो के पिता मनबहाल महतो ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. उनकी ओर से कहा गया था कि इस मामले में पुलिस की जांच ठीक तरीके से नहीं की गई है. जांच में कई प्रकार की त्रुटि है. इसलिए इसकी जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए. जिसके बाद अदालत ने आज इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है.

4 फरवरी 2016 को हुई थी विनय की हत्या

बता दें कि विनय महतो की हत्या चार फरवरी 2016 की देर रात उसके स्कूल परिसर में की गयी थी. जांच के दौरान पुलिस ने स्कूल की शिक्षिका नाजिया हुसैन, उसके पति आरिफ अंसारी और नाबालिग बेटे और बेटी गिरफ्तार कर आरोपी बनाया था. विनय के पिता मनबहाल महतो ने कहा कि हम हर हाल में न्याय चाहते हैं. जब दोनों आरोपी बरी हो गये थे, तो हमें लगने लगा था कि अब इस न्याय नहीं मिलेगा.

सुप्रीम कोर्ट गये थे विनय के पिता

अपने बच्चे को न्याय दिलाने को लेकर सीबीआई जांच के लिए मनबहाल अक्तूबर 2017 में सुप्रीम कोर्ट गये थे. वहां सुनवाई के बाद हाइकोर्ट में अपील करने का आदेश दिया गया था. उसके बाद आठ मार्च 2018 को झारखंड हाइकोर्ट में सीबीआई जांच के लिए याचिका दाखिल की थी. बता दें कि मनबहाल महतो का परिवार पैतृक घर छोड़कर फिलवक्त अरगोड़ा में रह रहे हैं.

जानिये कब क्या हुआ

  • जेजे कोर्ट (बाल अदालत) के आदेश को पॉक्सो कोर्ट ने किया था खारिज
  • सफायर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र की चार फरवरी 2016 को हुई थी हत्या
  • अदालत ने बचे हुए साक्ष्य को फिर से लाने का पुलिस को दिया था आदेश
  • विनय महतो हत्याकांड में साक्ष्य के अभाव में छह जुलाई 2018 को बरी हो गये थे आरोपी

रिपोर्ट : प्रोजेश दास

Jamshedpur Bus Accident: कोलकाता से रांची जा रही बस NH-33 पर...

Jamshedpur Bus Accident: एनएच-33 पर झाबरी गांव के समीप बड़ा सड़क हादसा हुआ। कोलकाता से रांची जा रही ऊं शिवम नामक यात्री बस अचानक...

Patna Retired CCL GM: पटना में गोली लगने से रिटायर्ड CCL...

Patna Retired CCL GM, पटना: राजीव नगर थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी रोड नंबर-4 स्थित जमुना पैलेस के नीचे शनिवार सुबह कार की ड्राइविंग...

Jharkhand High Court: नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों के वेतन पर हाईकोर्ट...

झारखंड हाईकोर्ट ने नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों के न्यूनतम वेतनमान और वेतन कटौती के मामले में राज्य सरकार से 10 मई 2023 के संकल्प...