Commercial Advertisment

Saraikela Accident : सरायकेला में बड़ा सड़क हादसा, तीन की मौत, दो झुलसे…

Saraikela Accident : सरायकेला में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जहां एक टेलर और एलपी ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई है जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस घटना में दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां से उनको बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया है।

मृतको में प्रबीर उरांव शामिल है वहीं दो लोगों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाया है। वहीं गभीर रुप से घायल लोगों में छोटू उरांव और सत्येन्द्र उरांव शामिल है। गंभीर रुप से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Saraikela Accident : एलपी ट्रक और टेलर के बीच जबरदस्त टक्कर

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना सरायकेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरायकेला-राजनगर मुख्य मार्ग के सीनी-सिदमा मोड़ के पास की बताई जा रही है जहां आधी रात एक एलपी ट्रक और टेलर के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसके बदाद टेलर के इंजन में आग लग गई। आग की लपटे इतनी तेज थी कि देखते ही देखते आग टेलर के केबिन तक पहुंच गई।

इस आग की चपेट में आकर टेलर चालक जिंदा जल गया जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई वहीं एलपी ट्रक में बैठे चालक और उसके सहयोगी को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। वहीं घटना में दो अन्य लोग बुरी तरह से झुलस गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Also Read : SARAIKELA  ACCIDENT :  सरायकेला –कांड्रा मार्ग पर बाईक टकराई रेंलिंग से, कोलाबीरा के  युवक की मौत

Bihar Home Department Review Meeting: बिहार गृह विभाग में लंबित मामलों...

Bihar Home Department Review Meeting, पटना: बिहार के गृह विभाग में लंबित सरकारी मामलों के निष्पादन को लेकर प्रधान सचिव पंकज कुमार ने सख्त...

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: मुजफ्फरपुर के गोबरसही में गैस पाइपलाइन फटने...

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित गोबरसही इलाके में भूमिगत गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। सड़क...

Patna Flight Canceled : पटना से बेंगलुरु जाने वाले यात्री ध्यान...

Patna Flight Canceled: नवंबर में पटना और बेंगलुरु के बीच हवाई यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस...