Dhanbad : धनबाद में NH 19 पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां एक पिकअप वैन के चपेट में आने से एक ही परिवार की तीन लोगों की मौत हो गयी वहीं घटना में एक छात्रा गंभीर रुप से घायल हो गई। मृतकों में रूबी, जानवी, स्कूली छात्रा सिफत शामिल हैं वहीं एक छात्रा सजदा गंभीर रुप से घायल है।

ये भी पढ़ें- Bokaro : नशे में धुत मनचले युवक ने महिला के साथ किया छेड़छाड़, जांच में जुटी पुलिस…
Dhanbad : घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है जहां उसकी स्थित नाजुक बताई जा रही है। घनटा के बाद आक्रोशित लोगों ने किया जीटी रोड को जाम कर दिया है। लोगों के रास्ते में उतरने के बाद दोनों लेन में 2 किमी लम्बी सड़क जाम लग गया है। स्थानीय ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : बिजली विभाग की करतूत, भेज दिया मनमाना बिल फिर…
घटना की सूचना के बाद मौके पर गोविन्दपुर थाना प्रभारी दल बल के साथ पहुंच चुके हैं। पुलिस सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम खत्म करवाने की कोशिश कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप वैन कोलकाता रुट से दिल्ली की ओर जा रही थी।
Dhanbad से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट-

Highlights



















