Saraikela News: कांड्रा पुलिस ने अवैध विदेशी शराब कारोबार का किया भंडाफोड़, तीन लग्जरी कार भी जब्त

Saraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध विदेशी नकली शराब के तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है. भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद होने के साथ चार लोगों को हिरासत में लिया गया है, वहीं तीन लग्जरी वाहनों को भी जब्त किया गया है.

Saraikela News: गुप्त सूचना आई काम

कांड्रा थाना अंतर्गत हैप्पी लकी ढाबा के पीछे, पुलिस ने देर रात एक मकान में छापेमारी की. गुप्त सूचना के मदद से की गई इस कार्रवाई से पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. मकान से भारी मात्रा में अवैध विदेशी नकली शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है. बरामद की गई बोतलों पर यूके का लेबल चिपका हुआ था, जबकि शराब की पेटियां बाहर से पूरी तरह प्लेन थीं, जिन पर कोई विवरण दर्ज नहीं था.

Bokaro News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को दूर तक घसीटा, युवक की मौके पर मौत

Saraikela News: तीन लग्जरी कार भी जब्त

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व कांड्रा थाना प्रभारी विनोद मुर्मू ने किया. टीम द्वारा की गई छापामारी में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. साथ ही तीन महंगे वाहन इनोवा, स्कॉर्पियो और इंडिगो को भी पुलिस ने जब्त किया है. सूत्रों के अनुसार, इस इलाके में लंबे समय से विदेशी शराब की अवैध खरीद-बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं. इस त्वरित कार्रवाई से इलाके के दारू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है.

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि ये नकली विदेशी शराब आखिर कहां से लाई गई और इसके पीछे कौन सा तस्करी नेटवर्क सक्रिय है. कांड्रा पुलिस की इस सफलता ने अवैध कारोबार में लिप्त गिरोहों की कमर तोड़ी है. आगे और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...