Sariya News: कॉमरेड महेंद्र सिंह के शहादत दिवस पर नगर पंचायत में ग्राम सभा, पार्टी ब्रांच कमिटी का किया गया पुनर्गठन

Sariya News: सरिया नगर पंचायत क्षेत्र के बड़की सरिया में कॉमरेड महेंद्र सिंह का शहादत दिवस को सफल बनाने तथा 16 जनवरी को संकल्प दिवस के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से  रविवार को एक व्यापक ग्राम सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पार्टी ब्रांच कमिटी का पुनर्गठन भी किया गया. ग्राम सभा में सर्वसम्मति से कॉमरेड राजेंद्र रविदास को बड़की सरैया पार्टी ब्रांच सचिव चुना गया. सभा के मुख्य अतिथि भाकपा (माले) राज्य कमेटी सदस्य कॉमरेड भोला मंडल ने इस दौरान सभा को संबोधित किया. सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज संविधान और डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों पर लगातार हमले हो रहे हैं. संविधान विरोधी और बाबासाहेब विरोधी भाजपा के नेताओं विधायक-सांसदों को पराजित करते हुए 16 जनवरी 2025 को बगोदर पहुंचकर कॉमरेड महेंद्र सिंह के शहादत दिवस पर संकल्प लेना होगा कि हम संविधान और बाबासाहेब के विचारों की रक्षा करेंगे.

Sariya News: अपने बयानों से भोला मंडल ने बीजेपी को घेरा

उन्होंने कहा कि भाजपा जिस प्रकार बाबासाहेब का अपमान कर गरीबों, दलितों और शोषितों पर अत्याचार बढ़ा रही है, उसके खिलाफ कॉमरेड महेंद्र सिंह के संघर्ष के रास्ते पर चलते हुए आंदोलन को और मजबूत किया जाएगा तथा गरीबों, दलितों और शोषित वर्ग को न्याय दिलाने की लड़ाई तेज की जाएगी.

Ranchi News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रांची के इन ट्रेनों में लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

Sariya News: मौके पर ये रहे मौजूद

इस अवसर पर भाकपा (माले) के नेता कॉमरेड सोनू पांडेय, बीरू मंडल, राजेंद्र रविदास, प्रमोद मंडल, जिम्मी चौरसिया, अरुण राम, दिलीप मंडल, बालेश्वर रविदास, छोटू मंडल सहित अन्य साथी उपस्थित थे. सरिया से राज रवानी की रिपोर्ट…

Jharkhand Congress: योगेंद्र साव को फिर कारण बताओ नोटिस, तीन दिन...

झारखंड कांग्रेस की अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें तीन दिन में लिखित जवाब और...

Bank Strike 2026: 26 से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिन...

सितंबर के अंत में बैंकिंग सेवाएं लगातार पांच दिन प्रभावित रह सकती हैं। 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया...

Jharkhand News: अवैध भवनों के नियमितीकरण का पोर्टल 83 दिन से...

 झारखंड में अवैध भवनों के नियमितीकरण के लिए 4542 आवेदन लंबित हैं। योजना बंद हुए 83 दिन हो गए, लेकिन ऑनलाइन पोर्टल अब तक...