Sarkari Job: रेलवे में इतने पदों पर निकली बंपर बहाली, आज से आवेदन शुरू

Sarkari Job: उत्तर मध्य रेलवे (RRC NCR) ने अप्रेंटिस भर्ती 2025 के अंतर्गत विभिन्न ट्रेड्स में 1763 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 सितंबर 2025 से 17 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट rrcpryj.org के माध्यम से की जाएगी।

Sarkari Job: शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को संबंधित ट्रेड में 10वीं, 12वीं या आईटीआई (ITI) पास करने की अनिवार्यता होगी।

आयु सीमा

आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु 24 वर्ष है, जबकि, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट, एससी/एसटी को 5 वर्ष की छूट, पीडब्ल्यूडी (सामान्य वर्ग) को 10 वर्ष की छूट और भूतपूर्व सैनिक को भी 10 वर्ष की आयु छूट प्राप्त होगी।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने में एससी / एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला और ट्रांसजेंडर को कोई शुल्क नहीं लेगा। वहीं अन्य सभी वर्गों को 100 रुपये शुल्क लेगा।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में मेरिट बेसिस पर चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को बाद में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। हालांकि, लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।

ट्रेनिंग व स्टाइपेंड

चयनित उम्मीदवारों को 1 वर्ष की ट्रेनिंग दी जाएगी। स्टाइपेंड राज्य सरकार के नियमों के अनुसार प्रदान किया जाएगा।

Sarkari Job: ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrcpryj.org पर जाएं।
  • “Apprentice Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर भरें।
  • बर्थ सर्टिफिकेट सहित सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • यदि लागू हो तो 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म को फाइनल सब्मिट करें और उसका प्रिंटआउट सेव रखें।

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...