42 दिन से सड़क पर जमे हैं एसबीएमजी कर्मी, अब तक विभाग ने नहीं ली कोई सुध

Ranchi-स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अनुबंध कर्मचारियों का आज 42वें दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा. अपने आन्दोलन के 42 वें दिन कर्मियों ने विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया.  प्रार्थना सभा में गांधी जी का प्रसिद्द भजन ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता मन का विश्वास कमजोर हो ना’ का पाठ कर सरकार से अपनी पीड़ा और व्यथा का इजहार किया.

आंदोलनकारी प्रभावती तिवारी ने बताया कि आज आंदोलन का 42वां दिन है, बावजूद इसके राज्य सरकार की ओर से किसी ने भी कोई सुध लेने की कोशिश नहीं की. इतने दिनों की तपस्या में तो भगवान भी मिल जाते है, लेकिन झारखंड की सरकार  कुंभकरण की नींद सो रही है.

इधर खबर आ रही है कि सचिव ने एसबीएमजी कर्मियों के शिष्टमंडल से मिलने से इंकार कर दिया है.  आज कर्मचारियों का एक शिष्टमंडल खुद चलकर नेपाल हाउस स्थित पेयजल स्वच्छता विभाग के सचिव के पास वार्ता के लिए गया था. लेकिन सचिव ने शिष्टमंडल को मिलने का समय भी नहीं दिया.

शिष्टमंडल के सदस्य रोमा कुमारी ने बताया कि सचिव महोदय शिष्टमंडल के साथ मिलने का समय भी नहीं देना नहीं चाह रहे हैं , उनकी समस्यायों के समाधान की बात तो अभी दूर की है.  जबकि कर्मी 42 दिनों से राजभवन के समीप सड़क पर बैठे हैं.

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अनुबंध कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सुमन मिश्रा ने बताया कि संघ के तरफ से लगातार विभाग के साथ वार्ता करने का प्रयास किया जा रहा है.  लेकिन विभाग की ओर से वार्ता के लिए तैयार ही नहीं है.

42 दिन से सड़क पर जमे हैं एसबीएमजी कर्मी, अब तक विभाग ने नहीं ली कोई सुध

सड़क पर उछल रही थी मछलियां, तुरंत पहुंच गई पुलिस

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...