NALANDA में स्कॉर्पियो ने स्कूली वाहन में मारी टक्कर, 8 बच्चे जख्मी

नालंदा: नालंदा में एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने एक स्कूली वाहन में टक्कर मार दी जिससे वाहन में सवार 8 बच्चे जख्मी हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बच्चों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से निकाल कर पावापुरी मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां सभी बच्चे इलाजरत हैं। बताया जा रहा है कि एक बख्तियारपुर रजौली एनएच 20 पर पावापुरी ओपी के करमपुर गांव के समीप एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने स्कूली वाहन में पीछे से टक्कर मार दी।

घटना में वाहन में सवार 8 बच्चे जख्मी हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही पावापुरी ओपी की पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों वाहनों को सड़क के किनारे करवा कर यातायात शुरू करवाया और दोनों ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में कर लिया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- पप्पू यादव के समर्थन में PURNEA पहुंचे पूर्व मंत्री अख़लाक़ अहमद, कहा ‘जीत है सुनिश्चित’

NALANDA

NALANDA

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...

Santosh Kumar Gangwar Meeting: लोक भवन में राज्यपाल और राज्यसभा समिति...

Santosh Kumar Gangwar Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शनिवार को लोक भवन में राज्यसभा की सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति के अध्यक्ष...