पानी भरे गड्ढे में पलटी स्कॉर्पियो, 2 बच्चों की मौत, 3 महिला घायल

रोहतास : भानस ओपी क्षेत्र के डोईया के पास NH-30 पर जा रहे एक स्कॉर्पियो सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गई. जिससे स्कॉर्पियो पर सवार दो बच्चों की मौत हो गई, वहीं 3 महिला घायल हो गई है. बता दें कि सभी स्कॉर्पियो सवार पिठबैया से रूपी बांध एक बारात से लौट रहे थे. इसी दौरान डोईया के पास हादसा हो गई. जिसमें 8 साल का प्रकाश कुमार और 12 साल की शीलू की मौत हो गई, जबकि 3 महिलाएं घायल हो गई हैं. घायलों को पहले कोचस के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. उसके बाद बेहतर इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. मृतक बच्चा प्रकाश सतसा गांव की और शीलू कुमारी पुरहरा गांव की निवासी थी. यह सभी लोग एक बारात से लौट रहे थे. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया.

रिपोर्ट : शक्ति सिंह

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...