स्कॉर्पियो की रफ्तार ने पूरे परिवार को कर दिया बर्बाद, एक की मौत, 4 गंभीर घायल

मोतिहारी : मोतिहारी के रक्सौल में तेज स्कॉर्पियो की रफ्तार ने एक पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया है। मामला रक्सौल थाना के हरैया पेट्रोल पंप बाईपास की है। जहां पर एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने शादी के रस्म निभा रही लड़की और उसके परिवार वालों को तबाह कर दिया है। जिसमें एक महिला की मौत हो गई है। वहीं शादी करने वाली लड़की और उसके परिवार के चार लोग और गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका इलाज डंकन अस्पताल में चल रहा है।

Goal 4 22Scope News

उत्तम पंडित की बेटी की शादी आज होने वाली है

बताया जा रहा है कि उत्तम पंडित की बेटी की शादी आज होने वाली है। शादी की रस्म निभाने के दौरान तेज स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। वहीं अब घर में डोली सजने से पहले अर्थी उठेगी। वहीं स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद रक्सौल सड़क मार्ग को जामकर दिया और आगजनी की। साथ ही लगातार प्रशासन से जांच के साथ मुआवजा की मांग कर रहे हैं।

यह भी देखें :

रानी कुमारी ने बताया की शादी की रस्म निभाने के दौरान तेज स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी

वहीं पीड़ित महिला की रिश्तेदार रानी कुमारी ने बताया की शादी की रस्म निभाने के दौरान तेज स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें लड़की के भाभी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। वहीं लड़की के साथ चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका इलाज चल रहा है। वहीं हरैया थाने के पुलिसकर्मी ने बताया कि सड़क पर आगजनी की गई है। वहीं तेज स्कार्पियो ने परिवार को जोरदार टक्कर मार दी है। मामले की जांच करायी जा रही है। सरकार से जो भी मुआवजा होगा, वह दिलाई जाएगी।

यह भी पढ़े : तेज रफ्तार ट्रक ने मासूम की ली जान, ग्रामीणों ने चालक को किया पुलिस के हवाले… 

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Patna Flood Alert: खतरे के निशान से ऊपर पहुंची गंगा, पटना...

Patna Flood Alert: बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने प्रशासन और सरकार की चिंता बढ़ा दी है। कई...

Chas Gambling Den Raid : चास में जुआ अड्डे पर पुलिस...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...