कैबिनेट में 63 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रांची के लिए फ्लाई ओवर तो संविदा कर्मियों का मंहगाई भत्ता हुआ दुगना

Ranchi– मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनट की बैठक में कुल 63 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. राज्य सरकार ने अपने महत्वपूर्ण फैसले में संविदा कर्मियों के महंगाई भत्ते में 113 से 196 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है.

राजधानी रांची में जाम से मुक्ति के लिए फोरलेन फ्लाई ओवर और एलिवेटड रोड के लिए 337 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गयी है. इसके तहत कांटा टोली चौक से मेकॉन तक फ्लाई ओवर  का निर्माण किया जाएगा. झारखंड के बेरोजगार युवकों को  एचसीएल की ओर से प्रशिक्षण मुहैया करवाने और गुमला जिला में नियोजनालय बनाने की स्वीकृति भी प्रदान कर दी गयी है.  बेरोजगार युवकों का एचसीएल की ओर से प्रशिक्षण देने से रोजगार की संभावना में बढोतरी हो सकती है.

जाति प्रमाण पत्रों और भी सहज बनाते हुए ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन बनाने की भी स्वीकृति प्रदान कर की गयी है. मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृति योजना की स्वीकृति और मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृति योजना में संशोधन किया गया है. झारखंड म्युनिसिपल पार्क मेंटेनेंस एक्ट को कैबिनेट की स्वीकृति प्रदान की गयी है. इसके साथ ही बजट सत्र की को आहूत करने की स्वीकृति प्रदान की गयी है. .लेकिन आश्चर्यजनक रुप से कैबिनेट में पंचायत सचिव अभ्यर्थियों को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं लाया गया.

रिपोर्ट-शाहनवाज

Babulal Marandi Journalist Entry: रिम्स से सदर अस्पताल तक पत्रकारों की...

Babulal Marandi Journalist Entry: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची के रिम्स, सदर अस्पताल समेत जिले के सरकारी अस्पतालों में पत्रकारों...

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: बरवाअड्डा विवाद ने पकड़ा...

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच कथित तीखी नोकझोंक के बाद शुरू हुआ...

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...