सूर्या की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी पर फिरा पानी, रद्द हुआ दूसरा वनडे

बारिश की वजह से नहीं हुआ भारत और न्यूजीलैंड का दूसरा मैच

हैमिल्टन : सूर्या की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी- भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का

दूसरा मैच हैमिल्टन में खेला गया. लेकिन यह मुकाबला बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका

और रद्द कर दिया. टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने 12.5 ओवरों में 89 रन बनाए.

इस दौरान सूर्यकुमार यादव ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे थे.

लेकिन बारिश ने उनकी दमदार पारी पर पानी फेर दिया.

शुभमन गिल 4 चौकों और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाकर नाबाद रहे.

shubman gill 1 22Scope News

सूर्या की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी: शुभमन गिल ने बनाए नाबाद 45 रन

न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले के लिए टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जबकि भारतीय टीम को पहले बैटिंग के लिए आमंत्रित किया. टीम इंडिया ने मैच रद्द होने तक 12.5 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाए. भारत के लिए शिखर धवन और शुभमन गिल ओपनिंग करने आए. धवन 3 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन शुभमन ने अहम पारी खेली. उन्होंने 42 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 45 रन बनाए. शुभमन ने 4 चौके और एक छक्का भी लगाया.

odi 22Scope News

बारिश ने कर दिया मजा किरकिरा

नंबर 3 पर बैटिंग करने पहुंचे सूर्यकुमार ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे थे. लेकिन बारिश ने मजा किरकिरा कर दिया. सूर्या ने 25 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 34 रन बनाए. उनकी इस पारी में 3 छक्के और 2 चौके शामिल रहे.

सूर्या की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी: मैट हेनरी ने लिया एक विकेट

न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने 4 ओवरों में 20 रन देकर एक विकेट लिया. टीम के लिए मिचेल सेंटरन काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने 1 ओवरों में 9 रन लुटाए. माइकल ब्रेसवेल ने 2 ओवरों में 18 रन दिए. टिम साउदी ने 3 ओवरों में 12 रन दिए. जबकि लॉकी फर्ग्यूसन ने 2.5 ओवरों में 24 रन दिए.

Anant Singh Statement: 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर अनंत...

Anant Singh Statement, पटना: बिहार में मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने 9 लोगों की हत्या से जुड़े अपने बयान पर सफाई दी...

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में लूटकांड के आरोपी की गिरफ्तारी, अब...

Muzaffarpur Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में चर्चित मरीचा लूटकांड के मामले में मनियारी पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने...

Siwan Teacher MLC Election 2026: सीवान में शिक्षक एमएलसी चुनाव की...

Siwan Teacher MLC Election 2026: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर सीवान जिले में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई...