प्रकाशित:
रांची: 10 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रांची में होनेवाले रोड शो के मद्देनजर रांची पुलिस और पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस मुख्यालय ने रांची पुलिस को अतिरिक्त 4,000 फोर्स उपलब्ध कराए हैं, साथ ही 11 एसपी रैंक के अधिकारी और 30 अतिरिक्त डीएसपी भी तैनात किए गए हैं। गुमला और बोकारो में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है, जहां क्रमशः 2,000 अतिरिक्त फोर्स और 29 डीएसपी के अलावा आईपीएस अधिकारी तैनात किए गए हैं।
Highlights



















