लखनऊ : यूपी में CM Yogi के सलाहकार रिटायर्ड IAS अवनीश अवस्थी का बढ़ा कार्यकाल। यूपी में CM Yogi आदित्यनाथ के सलाहकार रिटायर्ड IAS अवनीश अवस्थी का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है।
आज विशेष सचिव विजय कुमार ने आदेश पत्र जारी करके यह जानकारी साझा की है। अब अवनीश अवस्थी का कार्यकाल 28 फरवरी 2026 तक हो गया है। उनका चौथी बार सेवा विस्तार किया गया है।
Yogi सरकार के पहले कार्यकाल में अवनीश अवस्थी के पास गृह के साथ-साथ सूचना विभाग की भी जिम्मेदारी रह चुकी है। CM Yogi के सबसे करीबी अधिकारियों में अवस्थी का नाम शामिल है। वह सरकार में सबसे ताकतवर IAS अधिकारियों में शामिल रहे हैं।
CM Yogi के भरोसेमंद हैं अवनीश अवस्थी…
पूर्व IAS अवनीश अवस्थी CM Yogi के बेहद करीबी माने जाते हैं और CM Yogi की सरकार में सबसे ताकतवर आईएस अधिकारियों में शामिल रहे हैं। यूपी की ब्यूरोक्रेसी से लेकर सियासी दिग्गज तक जानते हैं कि पूर्व IAS अवनीश अवस्थी CM Yogi के सबसे विश्वास पात्र आईएएस अधिकारी रहे हैं।
वह 31 अगस्त 2022 को रिटायर हो गए थे। वह CM Yogi के सबसे भरोसेमंद अधिकारियों होने के चलते ही CM Yogi के मुख्य सलाहकार नियुक्त किये गये थे। इसके लिए CM Yogi को उनके प्रशासनिक कार्यों में सलाह देने के लिए सलाहकार का अस्थाई पद सृजित किया गया था।
CM Yogi को उनके प्रशासनिक कार्यों में सलाह देने के लिए सलाहकार का अस्थाई पद सृजित किया गया था।
पिछले साल हुए सेवा विस्तार के बाद उनका कार्यकाल 28 फरवरी 2025 तक बढ़ा दिया गया था। लेकिन इस साल 28 फरवरी को उनका कार्यकाल पूरा होने के चलते एक बार फिर उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया है।

CM Yogi के भरोसेमंद अवनीश अवस्थी के बारे में…
रिटायर्ड IAS व CM सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी का जन्म 19 अगस्त 1962 को हुआ था। उन्होंने 1985 में आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है।
स्नातक करने के बाद उन्होंने 1987 में सिविल सेवा परीक्षा पास की और IAS बन गए। अवनीश अवस्थी यूपी के ललितपुर, बदायूं, आजमगढ़, वाराणसी, फैजाबाद (अयोध्या), मेरठ और गोरखपुर में जिला मजिस्ट्रेट सहित कई जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

उन्होंने सितंबर 2005 से जनवरी 2009 तक यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का पद भी संभाला है।
अवनीश अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद से 2022 में रिटायर हुए थे। उन्होंने गृह और सूचना जैसे कई विभागों का प्रभार संभाला था।
उनकी पत्नी मालिनी अवस्थी सुप्रसिद्ध लोकगायिका हैं लेकिन दोनों पति-पत्नी कभी एक-दूसरे के कार्यक्षेत्र में दखल देते कभी नहीं दिखते।


















