हजारीबागः हजारीबाग पुलिस को विष्णुगढ़ थाना अंतर्गत 7 माइल जमुनिया नाला पुल के समीप अवस्थित पक्के मकान से संचालित मिनी गन फैक्ट्ररी का उद्भेदन करने में सफलता मिली है. पुलिस को मिली गन फैक्ट्ररी संचालन किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी.
छापेमारी के दौरान हथियार बनाने की मशीन, अर्ध निर्मित 52 पिस्टल, लेथ मशीन एक, मायलिंग मशीन 2, रनिंग टूल एक, ड्रिलिंग मशीन एक, अर्ध निर्मित पिस्टल बट 39 पीस, जनरेटर एक पीस, मोटरसाइकिल दो ,मोबाइल 7 बरामद किया गया है. मौके से सात आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
हजारीबाग पुलिस इसे बड़ी सफलता मानी जा रही है.

















