आयुष विभाग का सात दिवसीय योग काउंटडाउन कार्यक्रम 15 जून से

रांची: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग का सात दिवसीय योग काउंटडाउन कार्यक्रम 15 जून से राज्य योग केंद्र रांची में शुरू होगा, जो 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन समाप्त होगा.

आयुष विभाग के निदेशक डॉक्टर फजलुर शमी ने रविवार को राज्य योग केंद्र मे योगाभ्यास के विशेष सत्र के दौरान इसकी जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि पूरे राज्य के सभी वेलनेस सेंटर में एनजीओ के माध्यम से योग प्रशिक्षक की सेवा दी जा रही है. हर गांव-आंगन तक योग को पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है.

 विभाग

इस अवसर पर रांची जिला आयुष पदाधिकारी डॉ सच्चिदानंद सिंह, राज्य योग केंद्र प्रभारी डॉ मुकुल कुमार दीक्षित और अन्य चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित रहे. विशेष सत्र में राज्य योग केंद्र की योग प्रशिक्षिका डॉ अर्चना कुमारी ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बारे में जानकारी दी.

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी: भारत के सर्वप्रिय ‘प्रणब दा’ की...

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी : 31 अगस्त 2020 को भारत ने अपना एक महान सपूत, कुशल राजनीतिज्ञ और दूरदर्शी राजनेता खो दिया था।...

प्रिंसेस डायना: दिल की रानी से लेकर पेरिस की उस खौफनाक...

1 जुलाई 1961 को इंग्लैंड के सैंड्रिंघम में जन्मी डायना फ्रांसेस स्पेंसर (प्रिंसेस डायना) का शुरुआती जीवन ब्रिटिश कुलीन वर्ग के बीच बीता। वे...

बाढ़ में चार मजदूरों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप; बिहार...

पटना का बाढ़ शराब कांड — शराबबंदी के नाम पर सामाजिक त्रासदी, प्रशासनिक विफलता और सियासी जवाबदेही 1. घटना की जमीनी सच्चाई और जांच...