मुंगेर में शाह ने कहा- RJD और कांग्रेस विकास के काम नहीं करते

मुंगेर : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का आज दूसरा दिन है। आज यानी 30 अक्टूबर को वह लखीसराय के बाद मुंगेर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 2002 से लेकर 2025 तक का इतिहास है। जब-जब इन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का अपमान किया है, जनता ने कमल के फूल को उतना ही ज्यादा खिलाया है। कांग्रेस वाले समझते नहीं है कि उन्होंने जब-जब नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्द कहे। उसका बदला देश की जनता ने लिया है।

DIARCH Group 22Scope News

RJD वाले नए चेहरे और नए कपड़े के साथ जंगलराज को लेकर आएंगे – अमित शाह

अमित शाह ने मुंगेर में कहा कि इस बार तो जब राहुल गांधी की यात्रा निकाली, तो इन्होंने मोदी की माताजी को भी अपमानित किया। राजद और कांग्रेस विकास के काम नहीं करते। राजद वाले नए चेहरे और नए कपड़े के साथ जंगलराज को लेकर आएंगे। हम मुंगेर और तारापुर को विकास का कॉरिडोर बनाना चाहते हैं। लालू-राबड़ी के शासन में खुन, अपहरण और फिरौती एक बहुत बड़ी इंडस्ट्री बन गए थे। 1992 से 2004 तक बिहार में अपहरण के 32 हजार से ज्यादा मामले हुए थे। नीतीश बाबू ने अब यहां जंगलराज को समाप्त करने का काम किया है।

Amit Munger 1 22Scope News

Amit Munger 2 22Scope News

यह भी पढ़े : लखीसराय में गरजे अमित साह, घुसपैठिया और जंगलराज के बहाने किया हमला

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...